Punjab Monsoon Update: पंजाब में कल बारिश के आसार, 26 जून को होगी मानसून की एंट्री; धान की फसल को होगा फायदा
मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को पंजाब के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं सोमवार को प्रदेश में मानसून की एंट्री हो जाएगी। प्रदेश में इस बार ...और पढ़ें

लुधियाना, जागरण संवाददाता। Punjab Monsoon Update पंजाब में अब मानसून का इंतजार खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जून को पंजाब में मानसून दस्तक दे देगा। सामान्य तौर पर पंजाब में मानसून तीस जून से एक जुलाई के बीच आता है। हालांकि, पूरे पंजाब को कवर करने में मानसून को दो से तीन दिन लग सकते हैं।
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत किंगरा ने बताया कि मानसून एक्टिव हो गया है। मौजूदा परिस्थितियां मानसून के बिलकुल अनूकुल हैं। ऐसे में इस साल मानसून पांच दिन पहले पंजाब में आ रहा है।
कल बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को पंजाब के कई जिलों में प्री मानसून के तहत हल्की वर्षा, बूंदाबांदी व गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। पंजाब में जब मानसून दाखिला होगा, तब बहुत अधिक या भारी वर्षा की संभावना नहीं है। गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। जबकि 27 जून को हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
साल 2021 के बाद दूसरी बार मानसून समय से पहले आ रहा है। मानसून के पहले आने से धान की फसल को फायदा होगा। वर्षा से जमीन में नमी बढ़ेगी। किसानों को सिंचाई के लिए जमीन ने पानी नहीं निकालना होगा। इससे पहले शनिवार को मौसम गर्म रहा।
फरीदकोट में दिन का तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर में 42 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 41.6 डिग्री सेल्सियस, मुक्तसर में 41.2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 38.7 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 34.4 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।