Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में सावन के पहले सोमवार को जमकर बरसा मानसून, तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट; दो दिनों तक भारी वर्षा का अलर्ट

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 08:27 AM (IST)

    सावन के पहले दिन पंजाब में मानसून की जोरदार बारिश हुई। लुधियाना समेत कई जिलों में सुबह से शाम तक वर्षा जारी रही जिससे तापमान में गिरावट आई। बठिंडा में दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी वर्षा की संभावना जताई है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    Hero Image
    सावन के पहले सोमवार के दिन पंजाब में जमकर बारिश हुई है।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। सावन के पहले दिन सोमवार को मानसून जमकर बरसा। भोर से ही कई शहरों ने बादलों की चादर ओढ़ रखी थी।

    इस दौरान बीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली।सुबह जैसे ही लोग महादेव की अराधना के लिए निकले तो बादल भी बरसने लगे। कई जिलों में सुबह पांच बजे से शाम चार बजे तक रुक-रुक कर वर्षा होती रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार लुधियाना में 14.0 मिलीमीटर, अमृतसर में 11.8 मिलीमीटर, 34.6 मिलीमीटर, बठिंडा में 11.0 मिलीमीटर, फरीदकोट में 6.0 मिलीमीटर, गुरदासपुर में 2.0 मिलीमीटर, फतेहगढ़ साहिब में 10.5 मिलीमीटर, फाजिल्का में 24.0 मिलीमीटर, फिरोजपुर में 1.8 मिलीमीटर, होशियारपुर में 4.0 मिलीमीटर, मोगा में 3.0 मिलीमीटर, मोहाली में 3.5 मिलीमीटर, पठानकोट में 0.5 मिलीमीटर, रूपनगर में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई।

    वहीं, वर्षा की वजह से कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। बठिंडा में दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री कम था। जबकि रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। दिन व रात के तामपान में चार डिग्री सेल्सियस का फर्क था। जबकि फरीदकोट में दिन का तापमान 29 डिग्री व रात का तापमान 27.6 डिग्री था।

    दिन व रात के तापमान में केवल दो डिग्री का अंतर था। दिन का तापमान गुरदासपुर व एसबीस नगर में दिन का तापमान 29 डिग्री व रात का तापमान 26 डिग्री था। यहां तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा दिन व रात के तापमान में। वहीं दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम था।

    वहीं, लुधियाना, अमृतसर, होशियारपुर में तापमान 30 डिग्री सेलसियस रहा, जाे कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को भी पंजाब के कई जिलों में बादल छाएं रहने व हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। जबकि बुधवार काे भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Heavy Rain Alert: दिल्ली-NCR में आज भी जमकर बरसेंगे बादल, UP-बिहार सहित इन राज्यों अलर्ट जारी; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट