Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब में मानसून ने की एंट्री, कई जिलों में भारी बारिश; अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 08:31 AM (IST)

    पंजाब के कई जिलों में मानसून ने दस्तक दी है जिससे गुरदासपुर एसबीएस नगर और होशियारपुर में भारी वर्षा हुई। अन्य जिलों में भी सामान्य से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वर्षा के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम साफ रहेगा लेकिन 3 अगस्त के बाद फिर से बारिश की संभावना है।

    Hero Image
    गुरदासपुर, एसबीएस नगर व होशियारपुर में भारी वर्षा, अब चार दिन मौसम साफ

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में मानसून बरसा। गुरदासपुर, एसबीएस नगर व होशियारपुर में भारी वर्षा हुई, जबकि अन्य जिलों में भी सामान्य से मध्यम वर्षा हुई।

    मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार गुरदासपुर में 96.7 मिलीमीटर, एसबीएस नगर में 80.5 मिलीमीटर, पटियाला में 54.0 मिलीमीटर, होशियारपुर में 59.8 मिलीमीटर, लुधियाना में 20.6 मिलीमीटर, मोहाली में 29.7 मिलीमीटर, पठानकोट में 23.7 मिलीमीटर, रूपनगर में 16.5 मिलीमीटर व फतेहगढ़साहिब में 21.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं वर्षा की वजह से दिन व रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार लुधियाना में दिन का तापमान 29.6 डिग्री व रात का तापमान 25.2 डिग्री, पटियालाा में दिन का तापमान 28.7 डिग्री व रात का तापमान 27.1 डिग्री, चंडीगढ़ में दिन का तापमान 29.5 डिग्री व रात का तापमान 26.1 डिग्री, रोपड़ में दिन का तापमान 28.4 व रात का तापमान 26.5 डिग्री, एसबीएस नगर में 28.7 डिग्री, 24.3 डिग्री, होशियारपुर में 29.6 डिग्री व रात का तापमान 24.2

    मोहाली में दिन का तापमान 29.0 डिग्री व रात का तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार से मौसम साफ हो जाएगा। तीन अगस्त के बाद दोबारा से मौसम बदलेगा। पंजाब के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।