Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather Update: पंजाब में तीन दिन भारी वर्षा का अलर्ट, इन जिलों के लोग रहें सावधान

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 09:51 AM (IST)

    मौसम विभाग ने पंजाब में रविवार से आठ जुलाई तक भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। लुधियाना पठानकोट रोपड़ पटियाला चंडीगढ़ होशियारपुर नवांशहर जालंधर फतेहगढ़ साहिब और मोगा में भारी वर्षा की संभावना है। शनिवार को चंडीगढ़ पठानकोट और गुरदासपुर में भी अच्छी वर्षा हुई। पंजाब में एक जून से पांच जुलाई तक सामान्य से 17 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है।

    Hero Image
    Punjab Weather Update: पंजाब में तीन दिन भारी वर्षा का अलर्ट (File Photo)

    जागरण टीम, लुधियाना। मौसम विभाग ने रविवार से आठ जुलाई तक पंजाब में भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। लुधियाना, पठानकोट, रोपड़, पटियाला, चंडीगढ़, होशियारपुर, नवांशहर, जालंधर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोगा में भारी वर्षा हो सकती है।

    शनिवार को भी चंडीगढ़ में 23.7, पठानकोट में 24.8 और गुरदासपुर में 15.9 मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में एक जून से पांच जुलाई तक 86.1 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जबकि सामान्य वर्षा 73.7 मिलीमीटर है। सामान्य से 17 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। लुधियाना में 161.0 मिमी वर्षा हो चुकी है, जबकि सामान्य वर्षा 80.3 मिमी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पठानकोट में 178.7 मिमी वर्षा हो चुकी है, जबकि सामान्य वर्षा 117.1 मिमी वर्षा है। यहां सामान्य से 53 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। रूपनगर में 201.2 मिमी वर्षा हो चुकी है, जबकि सामान्य वर्षा 133.8 मिलीमीटर वर्षा है। 

    comedy show banner
    comedy show banner