Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Grain Lifting Scam: पूर्व मंत्री आशु के करीबी मीनू मल्हाेत्रा की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने निगम से मांगे इमारतों के नक्शे

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Tue, 13 Sep 2022 08:44 AM (IST)

    Punjab Grain Lifting Scam पंजाब के अनाज घाेटाले की परतें अब खुलनी शुरू हाे गई है। विजिलेंस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के करीबी मीनू पंकज मल्होत्रा की बनी इमारतों के नक्शों का रिकार्ड मांगा है।

    Hero Image
    Grain Lifting Scam: आरोपित एवं पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के करीबी मीनू पंकज मल्होत्रा पर कसा शिकंजा। (फाइल फाेटाे)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Grain Lifting Scam: पंजाब के बहुचर्चित अनाज ढुलाई घोटाले की जांच कर रही विजिलेंस ने अब नगर निगम से आरोपित एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के करीबी मीनू पंकज मल्होत्रा की बनी इमारतों के नक्शों का रिकार्ड मांगा है। विजिलेंस ने शहर में मीनू की छह इमारतों की पहचान की है। इनसे संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। इससे अब निगम की बिल्डिंग ब्रांच में हड़कंप मच गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीनू ने नक्शे पास किए बिना पाश इलाकों में किया अवैध निर्माण

    सूत्रों के अनुसार मीनू मल्होत्रा की कई इमारतों के नक्शे पास नहीं हैं। अगर अब विजिलेंस को यह जवाब दिया जाता है कि इन इमारतों के नक्शे पास नहीं हैं तो खुद बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों पर बड़ा सवाल खड़ा हो जाएगा कि जब नक्शे पास नहीं हैं तो शहर के पाश इलाकों में अवैध निर्माण कैसे हो गया। विजिलेंस के पत्र के बाद बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी फाइलों को खंगाल रहे हैं।

    मीनू मल्होत्रा की शहर में छह इमारतें

    गौरतलब है कि अनाज ढुलाई घोटाले में विजिलेंस ने बीती 16 अगस्त को पूर्व मंत्री आशु सहित नौ लोगों पर केस दर्ज किया है। इनमें आशु का करीबी एवं कथित पीए मीनू मल्होत्रा और इंदरजीत सिंह इंदी का नाम भी है। जांच में सामने आया कि मीनू मल्होत्रा की शहर में छह इमारतें हैं। इनमें जवाहर कैंप में बना एक होटल भी शामिल है। हालांकि यह होटल उसके रिश्तेदार के नाम पर है।

    विजिलेंस का पत्र नगर निगम काे मिला

    विजिलेंस ने निगम से सबसे पहले इन छह इमारतों का रिकार्ड मांगा था। इनमें बताया गया था कि निगम के रिकार्ड में कौन इमारत किसके नाम पर है। विजिलेंस का एक और पत्र नगर निगम के पास पहुंचा, जिसमें इन सभी इमारतों के नक्शों का रिकार्ड मांगा गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ इमारतों के नक्शे पास नहीं हैं। न ही बिल्डिंग ब्रांच ने इनके चालान किए हैं। अगर चालान किए होते तो अवैध निर्माण सामने आ जाता।

    विजिलेंस ने निगम से इमारतों के संबंध में कुछ नया रिकार्ड मांगा है। बिल्डिंग ब्रांच को रिकार्ड तैयार कर विजिलेंस को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।-जसदेव सिंह सेखों, जोनल कमिश्नर निगम