विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Election 2022: स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर करारा हमला, राहुल गांधी काे बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का लीडर

By Vipin KumarEdited By:
Published: Wed, 09 Feb 2022 01:15 PM (IST)Updated: Wed, 09 Feb 2022 04:22 PM (IST)

Punjab Vidhan Sabha Election 2022 स्मृति ने कहा कि पंजाब के लोग सीमा पर पाकिस्तान से दो-दो हाथ कर रहे ...और पढ़ें

Punjab UP Vidhan Sabha Election 2022: लुधियाना के सियासी समर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उतरी। (जागरण)
Punjab UP Vidhan Sabha Election 2022: लुधियाना के सियासी समर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उतरी। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Election 2022: पंजाब के सियासी समर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार से उतर गई। स्मृति ईरानी ने लुधियाना पहुंचने पर कांग्रेस पर करारा हमला किया। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस पंजाबियों को न्याय नहीं दिला पाई। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को टुकड़े-टुकड़े गैंग का नेता बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर ही विकास हाेगा। इससे पहले दाेपहर काे स्मृति का हेलीकाप्टर पीएयू हेलीपैड पर उतरा। केंद्रीय मंत्री महिलाओं के साथ रूबरू होंगी। यहां पर जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल व विक्रम सिंह सिधू ने स्वागत किया।

स्मृति ईरानी काे सुनने के लिए पहुंची महिलाएं। (जागरण)

नवजाेत सिंह सिद्धू पर भी साधा निशाना

स्मृति ने कहा कि पंजाब के लोग सीमा पर पाकिस्तान से दो-दो हाथ कर रहे हैं और राहुल गांधी ने उसे पंजाब का प्रधान बनाया जो दुश्मन के साथ गले लग रहा है। उन्हाेंने नवजाेत सिद्धू काे भी निशाने पर लिया। हलका सेंट्रल में  स्मृति ईरानी काे भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित  किया। यहां से प्रत्याशी गुरदेव शर्मा देबी ने स्मृति का स्वागत किया। कांग्रेस ने देश को विकास से वंचित रखा। कांग्रेस ने लुधियाना में कोरोना काल में राशन की बंदर बांट की।

यह भी पढ़ें-पंजाब विधानसभा चुनाव में किस पार्टी काे डेरा सच्चा साैदा देगा समर्थन, इस दिन हाे सकता है ऐलान

खन्ना में भी करेंगी प्रचार

खन्ना में जनसभा करतीं स्मृति ईरानी। (जागरण)

चुनाव की रणभूमि पर शंखनाद से योद्धा गौरवान्वित

खन्ना में स्मृति ईरानी ने कहा कि चुनाव की रणभूमि पर जब शंखनाद हो तो योद्धा गौरवान्वित होता है। भीड़ ने जीत के संकेत दे दिए हैं। मेरा सौभाग्य है कि ऐसे इलाके में आई हूं जो एशिया की सबसे बडी अनाज मंडी है। गर्व है कि इस धरती पर गर्व से भाजपा का कार्यकर्ता कह सकता है कि सबसे ज्यादा खरीद अनाज की भाजपा सरकार ने की। रिकार्ड खरीद कर 23 हजार करोड़ किसानों के सीधे खाते में दिया। किसान ने सरकार के सहयोग से राष्ट्र सेवा में अनाज दिया। कोरोना काल में विश्व के दिगजों ने चैलेंज किया कि भारत का गरीब क्या खाएगा लेकिन भारत ने विश्व में साबित किया कि उनका सेवक नरेंद्र मोदी है और 19 महीने मुफ्त राशन गरीब के घर में गया।

यह भी पढ़ें-एक्सीडेंट में घायल युवक को गोद में लेकर अस्पताल पहुंचे अभिनेता सोनू सूद, इंटरनेट मीडिया पर वीडियाे वायरल