Punjab Election 2022 : मुक्तसर से करण कौर बराड़ को मिला कांग्रेस का टिकट, आधा दर्जन से अधिक लोग थे दौड़े में
Punjab Vidhan Sabha Election 2022 कांग्रेस ने श्री मुक्तसर साहिब विधानसभा हलके से पूर्व विधायक करण कौर बराड़ को फिर से टिकट दिया हैं। करण राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हरचरण सिंह बराड़ की पुत्रवधु हैं। हरचरण बराड़ परिवार से होने का ही करण बराड़ को फायदा मिला है।

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। कांग्रेस ने श्री मुक्तसर साहिब विधानसभा हलके से पूर्व विधायक करण कौर बराड़ को फिर से टिकट दिया हैं। मुक्तसर से कांग्रेस की टिकट के लिए आधा दर्जन से भी अधिक लोग टिकट की दौड़ में थे। लेकिन आखिरकार जैसी की उम्मीद थी करण कौर बराड़ को ही टिकट मिला। करण राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हरचरण सिंह बराड़ की पुत्रवधु हैं। हरचरण बराड़ परिवार से होने का ही करण बराड़ को फायदा मिला है। हालांकि वर्ष 2017 के चुनाव में वह शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी से चुनाव हार गई थीं। बेशक 2012 के चुनाव में वह रोजी बरकंदी को हराकर विधायक चुनी गई थीं। करीब 70 वर्षीय करण कौर बराड़ का मुकाबला इस बार फिर से शिअद-बसपा प्रत्याशी कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी के अलावा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ तथा भाजपा के राजेश गोरा पठेला के साथ होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।