Move to Jagran APP

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी बोले- अरविंद केजरीवाल फार्म भरवा रहे, हम काम करके दिखा रहे

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आप प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। कहा कि केजरीवाल पंजाब आकर लोगों के फार्म भरवा रहे हैं जबकि वह (चन्नी) लोगों को काम करके दिखा रहे हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 23 Nov 2021 05:36 PM (IST)Updated: Tue, 23 Nov 2021 05:36 PM (IST)
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी बोले- अरविंद केजरीवाल फार्म भरवा रहे, हम काम करके दिखा रहे
कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम चरणजीत सिंह चन्नी।

जागरण संवाददाता, नवांशहर। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि आम आदमी प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में लोगों से फार्म भरवा रहे हैं और हम काम करके दिखा रहे हैं। चन्नी ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि वो जब से मुख्यमंत्री बने हैं तब से आम लोगों व गरीब वर्ग के लोगों की मुख्य समस्याओं का हल कर रहे हैं। वो एक गरीब परिवार से आते हैं। उन्हें पता है कि गरीब व मध्यम वर्ग की समस्याएं कौन सी हैं। चन्नी ने कहा कि अब सरकार केवल वालों की तार काटने जा रही है। केवल वालों ने प्रदेश में लूट मचा रखी है। गांवों के लोगों से प्रति केवल 400 रुपये लिए जा रहे हैं।

Koo App

केजरीवाल जी को प्रदेश हित, देश हित, समाज हित को ध्यान में रखकर घोषणाएं करनी चाहिए।

View attached media content - Manohar Lal (@manoharlalbjp) 23 Nov 2021

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कैप्टन भाजपा व बादलों में एक कड़ी का काम कर रहे हैं। यह सभी मिले हुए हैं। इन सभी का मकसद बसपा को खत्म करना है, तभी बसपा को प्रदेश में होशियारपुर व मोहाली जैसी कुछ ऐसी सीटें दे दी गईं जहां पर बसपा का वोट बैंक न के बराबर है। चन्नी ने कहा कि कैप्टन बादलों के साथ मिलकर राज करते थे तभी बादलों की नाजायज चल रही बसों के खिलाफ कारवाई नहीं की जाती थी। अब ऐसे लोगों की नाजायज बसें थानों में बंद हैं।

उन्होंने कहा कि वो आम लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए मुख्यमंत्री बने हैं न कि बादल जैसे परिवारों के काम करवाने के लिए बने हैं। कैप्टन पर हमला करते हुए कहा कि जब वो आदमपुर गए तो लोगों ने कहा कि उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को सरप्रस्त बनाया, पर उन्होंने उन्हें संभाला नहीं। ऐसा ही हाल पूरे प्रदेश का था। चन्नी ने कहा कि उनको मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने का जितना समय मिलेगा वो आम लोगों के लिए ही काम करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.