Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब चुनाव 2022: गिद्दड़बाहा से पहली बार हरचरण बराड़ से 57 वोटों से हारे थे प्रकाश सिंह बादल

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Sun, 16 Jan 2022 10:48 AM (IST)

    गिद्दड़बाहा हलके के पहले चुनाव में अकाली दल (संत) से बादल का मुकाबला कांग्रेस के हरचरण सिंह बराड़ के साथ हुआ था। हरचरण बराड़ वर्ष 1995 में राज्य के करीब एक साल के लिए मुख्यमंत्री भी बने थे।

    Hero Image
    बादल ने पांच बार गिद्दड़बाहा से जीता चुनाव। (फाइल फाेटाे)

    सुभाष चंद्र, श्री मुक्तसर साहिब। गिद्दड़बाहा पंजाब का वह विधानसभा हलका है, जहां से शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लगातार पांच बार चुनाव जीते हैं। हालांकि, इस हलके से वह एक बार चुनाव भी हारे हैं। वही आज तक की उनकी पहली व आखिरी हार रही है। यह बात वर्ष 1967 के विधानसभा चुनाव की है। तब गिद्दड़बाहा पहली बार विधानसभा हलका बना था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिद्दड़बाहा हलके के पहले चुनाव में अकाली दल (संत) से बादल का मुकाबला कांग्रेस के हरचरण सिंह बराड़ के साथ हुआ था। हरचरण बराड़ वर्ष 1995 में राज्य के करीब एक साल के लिए मुख्यमंत्री भी बने थे। 1967 के इस चुनाव में हरचरण बराड़ को 21,692 वोट मिले थे, जबकि प्रकाश ¨सह बादल को 21,635 वोट प्राप्त हुए थे। इस तरह बादल कांग्रेस के हरचरण बराड़ से 57 वोट के अंतर से चुनाव हार गए थे। हालांकि, इससे पहले प्रकाश ¨सह बादल पहली बार मलोट विधानसभा हलके से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे और उन्होंने सीपीआइ के चिरंजी लाल को हराकर विजय प्राप्त की थी।

    दूसरी बार गिद्दड़बाहा हलके से चुनाव मैदान में उतरे थे। वह 1985 तक लगातार गिद्दड़बाहा हलके से ही चुनाव लड़ते रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1969, 1972, 1977, 1980 और 1985 के विधानसभा चुनाव लड़े और हर बार कांग्रेस प्रत्याशियों को हराकर जीत दर्ज की। 1997 से बादल लंबी विधानसभा हलके से चुनाव लड़ते आ रहे हैं।शिअद का गढ़ रहा है गिद्दड़बाहा हलकागिद्दड़बाहा विधानसभा हलका प्रकाश सिंह बादल के चलते शिअद का गढ़ रहा है। यहां पर अब तक कुल 13 चुनाव हुए हैं, जिसमें से नौ बार शिअद और चार बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने पहला चुनाव जीतने के बाद 1992 में दूसरी बार चुनाव जीता था, लेकिन तब शिअद ने राज्य भर में चुनाव का बायकाट किया हुआ था। इसके बाद यहां से शिअद से मनप्रीत सिंह बादल चुनाव जीतते रहे हैं।

    शिअद से मनप्रीत ने यहां से 1995 से लेकर वर्ष 2007 तक लगातार जीत दर्ज की। वर्ष 2012 के चुनाव में इस हलके में कांग्रेस ने सेंध लगा डाली। कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने न सिर्फ पहली बार इस हलके से जीत दर्ज की, बल्कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में दूसरी बार भी जीत हासिल की।

    गिद्दड़बाहा क्षेत्र में कब-कब कौन जीता

    • 1967- हरचरण सिंह, कांग्रेस
    • 1969- प्रकाश सिंह बादल, शिअद
    • 1972- प्रकाश सिंह बादल, शिअद
    • 1977- प्रकाश सिंह बादल, शिअद
    • 1980- प्रकाश सिंह बादल, शिअद
    • 1985- प्रकाश सिंह बादल, शिअद
    • 1992- रघुबीर सिंह, कांग्रेस
    • 1995- उपचुनाव- मनप्रीत सिंह बादल, शिअद
    • 1997- मनप्रीत सिंह बादल, शिअद
    • 2002- मनप्रीत सिंह बादल, शिअद
    • 2007- मनप्रीत सिंह बादल, शिअद
    • 2012- अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कांग्रेस
    • 2017- अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कांग्रेस