Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब चुनाव 2022: लुधियाना में 5 हलकों में टिकट के कई दावेदार, कांग्रेस को सत्ता रहा बगावत का डर

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Sun, 16 Jan 2022 04:05 PM (IST)

    Punjab Chunav 2022ः लुधियाना में 5 सीटाें पर पेंच फंस गया है। समराला हलके से चार बार के विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों पोते करणवीर ढिल्लों को राजनीति में ...और पढ़ें

    Hero Image
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि लुधियाना की जिन पांच सीटों की घोषणा नहीं हुई है

    भूपेंदर सिंह भाटिया, लुधियाना। Punjab Chunav 2022ः  पांच सीटों पर सहमति नहीं बनने से कांग्रेस ने वहां टिकट की घोषणा नहीं की है। वहां बगावत की आशंका है। कांग्रेस किसी भी तरह के विरोध को रोकने में जुटी है। समराला हलके से चार बार के विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों पोते करणवीर ढिल्लों को राजनीति में उतारना चाहते हैं। उन्होंने उसके लिए पार्टी हाईकमान से टिकट की मांग की है। उनके अलावा चार अन्य दावेदारों ने भी टिकट की मांग की है। उनका कहना है कि यदि अमरीक ढिल्लों को टिकट दी जाए, तो वह उनके साथ हैं, लेकिन अगर परिवारवाद को प्रोत्साहन देते हुए उनके पोते को टिकट दी जाती है, तो यह समराला के अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ अन्याय होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसे वह स्वीकार स्वीकार नहीं है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सचिव व आढ़ती ऐसोसिएशन के प्रधान तेजिंदर सिंह कून्नर, गुरमुख सिंह चाहल इनमें प्रमुख हैं। कुन्नर लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू और गुरकीरत कोटली के मामा है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अमरीक ढिल्लों के अलावा उनके परिवार का कोई अन्य उन्हें स्वीकार नहीं होगा।

    लुधियाना दक्षिण: 10 दावेदारों ने किया है आवेदन

    लुधियाना दक्षिण सीट पर सबसे बड़ा पेंच फंसा है। यह सीट लोक इंसाफ पार्टी के पास है। इस बार यहां से दस कांग्रेसियों ने आवेदन किया है। इनमें लुधियाना की डिप्टी मेयर परमजीत कौर शिमलापुरी मुख्य रूप से दावा कर रही है। इनके अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वरजोत चीमा, परविंदर लापड़ा और केके बावा भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं।

    गिल : नहीं मिल रहे कांग्रेसियों के दिल

    गिल हलके में विधायक कांग्रेस के ही कुलदीप सिंह वैद हैं, लेकिन बलबीर बाड़ेवाल भी टिकट के लिए अड़े हुए हैं। डिप्टी मेयर के पति जरनैल सिंह शिमलापुरी ने भी दावा ठोका है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप वैद को जगराओं की सीट देने को तैयार हैं, लेकिन वैद इसके लिए राजी नहीं हैं। वह गिल से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं। अभी सहमति नहीं बन पा रही है।

    जगराओं: आरक्षित सीट से छह ने मांगी टिकट

    जगराओं की आरक्षित सीट में भी बगावत के आसार नजर आ रहे हैं। यहां से छह दावेदार हैं। रायकोट से आप की टिकट से जीत दर्ज करने वाले जगतार सिंह हिस्सोवाल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वह जगराओं से दावेदारी जता रहे हैं। एनआरआइ अवतार सिंह चीमना, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह की बेटी एडवोकेट गुरकीरत कौर भी टिकट मांग रही हैं।

    साहनेवाल : सबसे ज्यादा 31 दावेदारों ने ठोकी ताल

    साहनेवाल से पिछले चुनाव में हारने वाली सतविंदर कौर बिट्टी मुख्य दावेदार हैं। उन्हें नवजोत सिंह सिद्धू का समर्थन है। कुल 31 उम्मीदवारों ने यहां से आवेदन किया है। इनमें पूर्व पार्षद पाल सिंह, पूर्व सीएम राजिंदर भट्ठल के दामाद बिक्रम बाजवा, खन्ना के कांग्रेस प्रधान रुपिंदर सिंह राजा गिल और इकबाल सिंह ग्रेवाल ने भी दावेदारी जताई है।