विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर लुधियाना के कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की दी धमकी

Published: Fri, 30 Oct 2026 03:48 PM (IST)

लुधियाना में एक कारोबारी से विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर पांच करोड़ की फिरौती मांगी गई। खुद को गैंगस्टर ...और पढ़ें

रोहित गोदारा की फाइल फोटो।

रोहित गोदारा की फाइल फोटो।

HighLights

  1. कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई।

  2. गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर धमकी मिली।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में एक कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कारोबारी को धमकी भरी कॉल विदेशी नंबर से वाह्ट्सएप पर आई। जिसमें आरोपी ने खुद को गैंग्सटर रोहित गोदारा बताया और कारोबारी को धमकाया।

थाना सराभा नगर पुलिस ने कारोबारी वरुण बग्गा निवासी बाड़ेवाल की शिकायत पर रोहित गोदारा निवासी अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(4) के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब के मानसा में खाकी शर्मसार, ASI को चौक में चिट्टा पीते पकड़ा; पब्लिक ने की जमकर मारपीट

15 अक्टूबर को भी आई थी कॉल

पुलिस को दी शिकायत में वरुण बग्गा ने बताया कि 15 अक्टूबर 2026 को उनके वाह्ट्सएप नंबर पर विदेशी मोबाइल नंबर 351924715342 से काल आई थी। उस समय उन्होंने काल रिसीव नहीं की और न ही फोन करने वाले से कोई बातचीत हुई। इसके बाद 23 अक्टूबर को शाम करीब 5:29 बजे उसी नंबर से दोबारा वाह्ट्सएप काल आई।

यह भी पढ़ें- डंकी रूट से अमेरिका भेजने का मामला, गिरफ्तार ट्रेवल एजेंट को जालंधर की अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में

परिवार को निशाना बनाने की दी धमकी

शिकायतकर्ता के मुताबिक, काल करने वाले ने अपना नाम रोहित गोदारा बताते हुए उनसे पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। साथ ही रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद कारोबारी और उनका परिवार सहम गया है।

परिवार को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें- मोगा में रिश्ते हुए शर्मसार, ननद की 12 वर्षीय बेटी बनी हवस का शिकार; महिला ने पति के दोस्तों के सामने परोसा