विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डंकी रूट से अमेरिका भेजने का मामला, गिरफ्तार ट्रेवल एजेंट को जालंधर की अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में

Published: Fri, 30 Oct 2026 01:08 PM (IST)

डंकी रूट से अमेरिका भेजने के मामले में गिरफ्तार ट्रेवल एजेंट तरुण खोसला को सात दिन का रिमांड पूरा होने ...और पढ़ें

ED की तरफ से अरेसट आरोपी ट्रेवल एजेंट।

ED की तरफ से अरेसट आरोपी ट्रेवल एजेंट।

HighLights

  1. ट्रेवल एजेंट तरुण खोसला न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

  2. ईडी ने डंकी रूट मामले में किया था गिरफ्तार।

  3. सात दिन की रिमांड में कई राज खुले।

जागरण संवाददाता, जालंधर। अवैध तरीके से डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजने के बहुचर्चित मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार किए गए ट्रेवल एजेंट तरुण खोसला को जालंधर की अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी का 7 दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद ईडी ने उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जिला एवं सेशन जज प्रिया सूद की अदालत में इस मामले की अहम सुनवाई हुई।

यह भी पढ़ें- जालंधर बाईपास पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का शीशा तीसरी बार तोड़ा, इलाके में तनाव का माहौल; मौके पर पहुंची पुलिस

अदालत में सुनवाई के दौरान ED की तरफ से एडवोकेट अजय पठानिया पैरवी के लिए पेश हुए। इस दौरान जांच एजेंसी (ED) की ओर से आरोपी का रिमांड आगे बढ़ाने की कोई मांग नहीं की गई। एडवोकेट अजय पठानिया ने अदालत को अवगत कराया कि तरुण खोसला से पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हुए हैं और एजेंसी को जो भी जरूरी जानकारियां और तथ्य चाहिए थे, वे शुरुआती रिमांड के दौरान ही मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- मोगा में रिश्ते हुए शर्मसार, ननद की 12 वर्षीय बेटी बनी हवस का शिकार; महिला ने पति के दोस्तों के सामने परोसा

सात दिन की पूछताछ में खुले कई राज

गौरतलब है कि डंकी रूट के जरिए भोले-भाले युवाओं को गैरकानूनी तरीके से विदेश भेजने के इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है। ट्रेवल एजेंट तरुण खोसला की गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने उससे पिछले सात दिनों के दौरान गहन पूछताछ की।

इस दौरान अवैध अप्रवासन और हवाला कारोबार से जुड़े कई बड़े सुराग हाथ लगने की बात सामने आ रही है। फिलहाल अदालत के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, और इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में ओवरलोड ऑटो ने पीछे से वाहन को मारी टक्कर, 2 की मौत और 9 घायल