विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर बाईपास पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का शीशा तीसरी बार तोड़ा, इलाके में तनाव का माहौल; मौके पर पहुंची पुलिस

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:49 AM (IST)

लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के बाहर लगा शीशा तीसरी बार तोड़ा गया।

लोगों ने जालंधर बाईपास में जाम लगा दिया है। (फाइल फोटो)

लोगों ने जालंधर बाईपास में जाम लगा दिया है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. लुधियाना में आंबेडकर प्रतिमा का शीशा तीसरी बार तोड़ा

  2. घटना के बाद वाल्मीकि समाज और बसपा के लोग जुटे

  3. पुलिस ने जालंधर बाईपास चौक पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के बाहर लगे शीशे को एक बार फिर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारकर तोड़ दिया। 

बताया जा रहा है कि इस तरह की यह तीसरी घटना है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया और वाल्मीकि समाज व बहुजन समाज पार्टी के लोग मौके पर एकत्रित होने लगे।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जालंधर बाईपास चौक और आसपास का क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस बल मौके पर तैनात है और हालात पर नजर रख रहा है।

इस घटना की जानकारी एडवोकेट नरेंद्र आद्या ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव होकर दी। उन्होंने लोगों को घटना के बारे में बताया। लगातार तीसरी बार प्रतिमा के बाहर लगे शीशे को निशाना बनाए जाने से समाज के लोगों में रोष है। फिलहाल शीशा तोड़ने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।