लुधियाना में पालतू पिटबुल का ढाबा संचालक पर अचानक हमला, नोंच डाली बाजू
लुधियाना में चंडीगढ़ रोड स्थित कोहाड़ा चौक के पास एक पालतू पिटबुल कुत्ते ने ढाबा संचालक जसविंदर सिंह पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके बाजू पर कई बार काटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें कुत्ते से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया जहाँ उनकी बाजू पर 20 से अधिक टांके लगे। ढाबे के पुनर्निर्माण के दौरान यह घटना घटी।

संवाद सूत्र, लुधियाना। चंडीगढ़ रोड स्तिथ कोहाडा चौक के पास एक पालतू पिटबुल कुत्ते ने ढ़ाबा संचालक को बुरी तरह से नोंच डाला। कुत्ते ने उसकी एक ही बाजू पर लगभग 5 से 6 बार नोचा। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी के शोर मचाने पर आसपड़ोस के लोग एकत्रित हुए, जिन्होंने उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़वाया।
इसके बाद परिजन जख्मी को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचे। यहां उसकी बाजू पर 20 से अधिक टांके लगे। घायल ढाबा संचालक की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने बताया कि कोहाडा चौक के समीप उसका ढाबे को तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है। वह वहां मौजूद था और ढाबे के बाहर ही एक पालतू पिटबुल ने उसे बुरी तरह से जकड़ लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।