Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lockdown के चलते काम हो गया था ठप, शख्स ने की खुदकुशी

    By Vikas_KumarEdited By:
    Updated: Wed, 20 May 2020 04:24 PM (IST)

    पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

    Lockdown के चलते काम हो गया था ठप, शख्स ने की खुदकुशी

    लुधियाना, जेएनएन। लॉक डाउन के कारण काम बंद होने से एक युवक इतना दुखी हो गया कि उसने अपने गोदाम में जाकर खुदकुशी कर ली। परिवार ने घटना की जानकारी थाना दरेसी की पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक का नाम संतोख नगर दरेसी का रहने वाला जसवंत सिंह (41) है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जांच अधिकारी एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि जसवंत सिंह का घर से कुछ दूरी पर कढ़ाई करने का काम है। उसके दो बेटे हैं। लॉक डाउन के कारण काफी समय से उसका गोदाम बंद पड़ा था। जिसके कारण वहां काम करने वाले मजदूर भी गांव चले गए। अब गोदाम का किराया देना भी बड़ा मुश्किल हो चुका था। जिसके कारण जसवंत काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था। जिसने सोमवार की दोपहर अपनी फैक्ट्री में जाकर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब वे काफी समय तक घर ना लौटा तो उसका भाई उसे ढूंढते हुए गोदाम में जा पहुंचा। जिसके बाद घटना का पता लगा। फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई हरप्रीत के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    रंजिशन तलवार से युवक पर हमला, छह नामजद

    गांव लोहारा में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों ने युवक पर तलवार के साथ हमला कर दिया। उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब थाना डाबा पुलिस ने मामले में गांव लोहारा निवासी रिक्की, विक्की, जीवा, कंपी तथा उनके दो अज्ञात साथियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआई मीत राम ने बताया कि उक्त केस गांव लोहारा निवासी इंद्र सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 12 मई केा वो अपने दोसत दविंदर सिंह के साथ अपने बेहड़े में था। उसी दौरान तेजधार हथियारों से लैस होकर आए आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया।