संबंध बनाने से मना किया तो नर्स ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा
लुधियाना में नए नर्स ने एक युवक को फाेन कर अपने घर बुलाया। उसने युवक को शारीरिक संबंध बनाने को कहा। युवक ने इससे इन्कार कर दिया तो नर्स ने उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला।
जेएनएन, लुधियाना। शहर के कंगनवाल इलाके में एक नर्स ने संबंध बनाने से मना करने पर युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद उसे कमरे में छोड़कर फरार हो गई। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आराेपित नर्स और उसके साथियों की तलाश कर रही है।
कंगनवाल स्थित शमशेर कॉलोनी निवासी युवक के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कंगनवाल इलाके की नर्स का अपने पहले पति के साथ विवाद चल रहा था। इसके बाद उसने उसके बेटे से प्रेम संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद वह रंजिश रखने लगी।
युवक के पिता ने बताया कि नर्स ने शुक्रवार को फोन कर बेटे को एकता कॉलोनी में बुलाया। यहां पहुंचने पर वह उसे एक कमरे में ले गई। उसने कमरे में उससे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। लड़के ने इससे मना कर दिया। इस पर नस्र ने उसे नशे का टीका लगा दिया।
युवक के पिता के अनुसार, जब लड़का बेहोश हो गया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका गुप्तांग काट दिया। इसके बाद सभी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। जब होश आया तो बेटे ने घर फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग घायल हालत में उसे अस्पताल ले गए और मामले की शिकायत पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें: 34 साल की महिला टीचर को 14 साल के छात्र से हुआ प्यार, फिर तोड़ दी सारी सीमाएं
थाना साहनेवाल एसएचओ इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह ने कहा कि आरोपित नर्स व अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपित फरार हैं। आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
---------
जीजा ने युवती से किया दुष्कर्म
गगनदीप कॉलोनी इलाके में एक व्यक्ति ने साली को घर बुलाया आैर फिर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपित पिछले एक साल से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। युवती ने जीजा के दुष्कर्म करने के बारे मेें परिजनों को बताया। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गगनदीप कॉलोनी निवासी इस व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
युवती के मुताबिक उसकी बहन की शादी सात साल पहले अमृतसर में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई थी। अमृतसर में काम न होने के कारण उसकी बहन व जीजा एक साल पहले उनके पास लुधियाना स्थित गगनदीप कालोनी में आ गए और अलग से घर लेकर रहने लगे।
यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू का ऐलान -पत्नी और बेटा नहीं लेंगे पद, विपक्ष पर किए हमले
युवती के मुताबिक पिछले एक साल से जीजा उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था लेकिन वह इन हरकतों से बचती रहती थी। छह महीने पहले उसकी बहन मायके किसी काम से आई थी। इसी दौरान जीजा का फोन आया कि धमकी देकर अपने घर बुला लिया। वहां आरोपित ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने युवती को धमकी दी कि उसने किसी को इस बारे में बताया ताे बहुत बुरा होगा। जीजा के चंगुल से छूटने के बाद युवती घर आई अौर परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।