लुधियाना में आज : एनएचएम मुलाजिमों का धरना सिविल सर्जन आफिस में सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है
लुधियाना में आज एनएचएम मुलाजिमों का धरना सिविल सर्जन आफिस में सुबह 1000 बजे से होगा। वहीं टीबी डिपार्टमेंट के कर्मचारियों का धरना भी सिविल अस्पताल में सुबह 1000 बजे होगी। उधर सिविल और मदर एंड चाइल्ड अस्पताल की रेगुलर नर्सों की हड़ताल सुबह 1000 बजे होगी।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज बुधवार, 18 दिसंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।
धरना प्रदर्शन
एनएचएम मुलाजिमों का धरना सिविल सर्जन आफिस में सुबह 10:00 बजे से।
टीबी डिपार्टमेंट के मुलाजिमों का धरना सिविल अस्पताल में सुबह 10:00 बजे से।
सिविल और मदर एंड चाइल्ड अस्पताल की रेगुलर नर्सों की हड़ताल सुबह 10:00 बजे।
गडवासू स्टाफ का पीएयू कैंपस में धरना सुबह 11:00 बजे।
पीएयू कांट्रैक्ट इंप्लाइज यूनियन व डीपीएल की हड़ताल पीएयू कैंपस में सुबह 11:00 बजे से।
धार्मिक कार्यक्रम
एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में धर्म सभा सुबह 8:30 बजे।
आत्म श्रमण भवन में धर्म सभा सुबह 8:30 बजे।
सतगुरु रविदास धर्म समाज का जिला स्तरीय धर्म सम्मेलन दाना मंडी में सुबह 11:00 बजे
शनिगांव में हवन यज्ञ व प्रवचन सभा शाम 4:00 बजे।
इस्कान व भगवान जगन्नाथ कमेटी द्वारा रथयात्र को लेकर बैठक कमेटी कार्यालय से शाम 4:00 बजे।
इवेंट
न्यू एबीसी मांटेसरी स्कूल में सालाना स्पोर्ट्स मीट सुबह 11:00 बजे से।
गीतांजलि लेडीज क्लब का काफी सेशन कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से।
इश्मीत सिंह म्यूजिक इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम वलवले- 2021 शाम 5:00 बजे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।