Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के लोगों के लिए राहत की खबर, आज से घटी हुई दर पर आएगा बिजली का बिल

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Wed, 24 Nov 2021 11:33 AM (IST)

    Punjab Electricity Rate पंजाब के लोगों को आज से बिजली बिल के मामले में राहत मिलेेगी। राज्‍य में आज से बिजली उपभोक्‍ताओं को घटी हुई दर पर बिल आएंगे। चरणजीत सिंह चन्‍नी सरकार ने पिछले दिनों बिजली की दरों में कमी की थी।

    Hero Image
    पंजाब में आज से बिजली के बिल घटी हुई दर पर आएंगे। (सांकेतिक फोटो)

    जागरण संवाददाता, पटियाला। Punjab Electricity Rates: पंजाब के लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्‍य के घरेलू बिजली उपभोक्‍ताओं के बिल आज से घटी हुई दर पर आएंगे। मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने  पिछले दिनों राज्‍य में बिजली के दरों में कमी की घाेषणा की थी। पावरकाम ने इन दरों को लागू कर दिया है।  इससे राज्‍य के घरेलू बिजली उपभोक्‍ताओं के बिल कम हो जाएंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सात किलोवाट तक लोड वाले उपभोक्ताओं को एक नवंबर से मिलेगा लाभ 

    पंजाब सरकार की ओर से सात किलोवाट तक लोड वाले घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने के निर्णय को पावरकाम ने लागू कर दिया है। बता दें कि पंजाब की चरणजीत सिंह चन्‍नी सरकार ने बिजली की दर में प्रति यूनिट तीन रुपये की कटौती की है। लेकिन, बिजली दरों में इस कमी का सात किलोवाट से अधिक लोड वाले उपभोक्‍ताओं को लाभ नहीं मिलेगा।

    मंगलवार को पावरकाम के चीफ इंजीनियर (कमर्शियल) ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और बुधवार से उपभोक्ताओं को घटी हुई दर पर बिजली के बिल मिलेंगे। राज्य के 69 लाख उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की घोषणा के अनुसार एक नवंबर, 2021 से घटी हुई बिजली दरों का फायदा मिलेगा।

    पुरानी दर से आए बिल होंगे एडजस्ट: सीएमडी

    पावरकाम के सीएमडी ए. वेणु प्रसाद ने कहा कि जिन लोगों को एक से 23 नवंबर तक पुरानी दरों पर बिजली बिल मिले हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। वह यह बिल जमा करवा दें। पुरानी और नई बिजली दरों के अंतर के अनुसार जो अतिरिक्त राशि को अगले बिल में एडजस्ट किया जाएगा।

    अब यह होंगी बिजली दरें

    दो किलोवाट लोड तक के कनेक्शन (दर प्रति यूनिट रुपये में)

             यूनिट                पुरानी दर            नई दर

    • 1-100               4.19                  1.19
    • 101-300           7.01                   4.01
    • 301 से ज्यादा       8.76                  5.76

    दो किलोवाट से ज्यादा और सात किलोवाट लोड तक के कनेक्शन (दर प्रति यूनिट रुपये में)-

             यूनिट                     पुरानी दर               नई दर

    • 1-100                       4.49                  1.49
    • 101-300                   7.01                  4.01
    • 301 से ज्यादा              8.76                  5.76