Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Punjab news महापंचायत में जुटे 50 हजार से अधिक किसान, सरकार की नीतियों के खिलाफ भरी हुंकार

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 04:14 PM (IST)

    समराला में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में 31 किसान संगठनों के 50 हजार से अधिक किसान शामिल हुए। बीकेयू राजेवाल के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि लैंड पूलिंग नीति को रद करवाना किसानों की बड़ी जीत है। अन्य किसान नेताओं ने भी सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की।

    Hero Image
    लुधियाना के समराला में किसान संगठनों की महापंचायत, राजेवाल ने कहा- लैंड पूलिंग नीति पर सरकार को झुकाया।

    संवाद सहयोगी, समराला (लुधियाना)। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्लावान पर समराला की नई अनाज मंडी में किसानों की महापंचायत हुई। प्रदेशभर से 31 किसान संगठनों के 50 हजार से अधिक किसानों के पहुंचने का दावा किया गया। बीकेयू राजेवाल के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि लैंड पूलिंग नीति रद करवाना किसानों की बड़ी जीत है। महापंचायत में सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ हुंकार भरी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कारपोरेट घराने जहां इंडस्ट्री में अपना कारोबार बढ़ा रहे हैं, वहीं वह खेती किसानी पर भी कब्जा करने चाहते हैं। इसमें सरकार उनका साथ दे रही है। सरकार को झुकाना जरूरी था। बीकेयू एकता के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि कार्पोरेट घराने उत्तर भारत की सभी उपजाऊ जमीनों पर कब्जा करना चाहते हैं और हर सरकार इन घरानों का साथ देती है।

    उन्होंने कहा कि अकाली दल 2008 में यह नीति लेकर आया था। कांग्रेस ने भी 1991 में नई तकनीकों के साथ इस नीति पर हस्ताक्षर किए थे। ये सभी पार्टियां हमारे साथ तभी आती हैं जब कुर्सी से दूर होती हैं, वरना ये किसानों के खिलाफ रही हैं। इसलिए मंच इन राजनीतिक दलों को हमसे दूर रखता है।

    बीकेयू लखोवाल के अध्यक्ष हरिंदर सिंह लखोवाल ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को दबाना चाहती है, लेकिन किसानों की हुंकार से डरती है। यह विशाल जमावड़ा दर्शाता है कि पंजाब के किसानों ने पहले दिल्ली फतेह की और अब पंजाब सरकार को अपनी भूमि नीति योजना वापस लेने पर मजबूर कर दिया।

    महापंचायत में ये किसान नेता पहुंचे

    इस मौके पर बीकेयू राजवाल के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल, मुकेश चंदर शर्मा, बीकेयू लाखोवाल के अध्यक्ष हरिंदर सिंह लाखोवाल, अवतार सिंह मेहलों, अवतार सिंह मेहमा, बीकेयू उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहा, झंडा सिंह जैतूके, बीकेयू एकता डकोदा के अध्यक्ष बूटा सिंह बर्ज गिल, कीर्ति किसान यूनियन के अध्यक्ष निर्भय सिंह, रमिंदर सिंह पटियाला, राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला, दोआबा किसान समिति अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान, पंजाब किसान यूनियन अध्यक्ष रुलदू सिंह मानसा, बीकेयू एकता मालवा पंजाब के अध्यक्ष नछत्तर सिंह जैतो, बख्तौर सिंह सादिक, कुलवीर सिंह धुरकोट, बीकेयू एकता मालवा हिरके अध्यक्ष मलूक सिंह समेत हजारों किसान शामिल हुए।