पंजाब में मानसून का कहर जारी, आज फिर कई जिलों में भारी बारिश की संभावना; मौसम विभाग का अलर्ट जारी
पंजाब के कई जिलों में बुधवार को भी वर्षा जारी रही। अमृतसर में दूसरे दिन भी मानसून ने खूब कहर ढाया जिससे गलियों में पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है और 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के कई जिलों में बुधवार को भी वर्षा हुई। दूसरे दिन भी मानसून अमृतसर में जमकर बरसा। यहां गलियों में जलभराव हो गया। अमृतसर में 54.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
इसके अलावा फतेहगढ़ साहिब में 39.0, रूपनगर में 16, लुधियाना में 1.2, पटियाला में 3.6, बठिंडा में 7.0, गुरदासपुर में 2.4, फाजिल्का में 3.7, फिरोजपुर में 3.0, होशियारपुर में 0.5, मोगा में 2.9, मोहाली में 2.0, पठानकोट में 7.0 मिमी वर्षा हुई।
उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार को भी पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। शुक्रवार से मानसून कमजोर पड़ जाएगा और एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा।
इस दौरान कई जिलों में उमस भरी गर्मी बढ़ेगी। हवा में सुबह के समय नमी की मात्रा 90 प्रतिशत व शाम के समय 95 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। 17 जुलाई के बाद दोबारा से मानसून सक्रिय होगा। गौरतलब है कि पहाड़ों में वर्षा होने के कारण मौसम में अभी ठंडक बनी हुई है। हालांकि, उमस परेशान कर सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।