लुधियाना पश्चिम उपचुनाव: ईमानदारी-विकास के लिए करें वोट, मनीष सिसोदिया बोले- 19 को MLA नहीं मंत्री का करें चुनाव
लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के समर्थन में मनीष सिसोदिया ने जनसभा की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वर्चुअल संबोधन में अरोड़ा के योगदान और आप सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सिसोदिया ने अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम के लिए कैबिनेट मंत्री बताया। मान ने पंजाब में सरकारी नौकरियां स्वच्छ पेयजल और मोहल्ला क्लीनिक जैसी आप सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। आप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने 19 जून को होने वाले उपचुनाव के लिए आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के समर्थन में शनिवार को लुधियाना वेस्ट में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इस मौके प सीएम भगवंत मान ने वर्चुअत तरीके से संबोधन किया।
दोनों नेताओं ने लुधियाना के लिए अरोड़ा के असाधारण योगदान और आप सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और मतदाताओं से निरंतर विकास सुनिश्चित करने के लिए आप को देने की अपील की।
मनीष सिसोदिया ने कहा यह चुनाव एक ऐसे नेता को चुनने के लिए है जो वास्तव में लोगों की सेवा करेगा। संजीव अरोड़ा केवल एक उम्मीदवार नहीं हैं, वह कैबिनेट मंत्री के रूप में लुधियाना पश्चिम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सभा को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा अरोड़ा एक दयालु व्यक्ति हैं जो लोगों के दर्द को महसूस करते हैं। एक बार जब वे विधायक बन जाएंगे और मेरे मंत्रिमंडल का हिस्सा बन जाएंगे तो लुधियाना पश्चिम के लिए काम करने की उनकी शक्ति कई गुना बढ़ जाएगी।
अपनी सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए मान ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले तीन वर्षों में पंजाब में परिवर्तनकारी बदलाव लाए हैं।
उन्होंने सरकारी नौकरियां, स्वच्छ पेयजल, मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना और स्कूलों, सड़कों व अस्पतालों का पुनरुद्धार करने जैसी उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि पंजाब के विकास के लिए आम आदमी पार्टी का समर्पण कभी कम नहीं होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।