Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना वेस्ट उपचुनाव परिणाम: काउंटडाउन शुरू... किसके सिर सजेगी ताज? कल होगी मतगणना

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 09:12 PM (IST)

    लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट पर 19 जून को हुए उपचुनाव की मतगणना 23 जून को होगी। यह सीट आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की मृत्यु के बाद खाली हुई थी। मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा और कांग्रेस के भरत भूषण आशु के बीच माना जा रहा है। परिणाम दोपहर तक घोषित होने की संभावना है।  

    Hero Image

    लुधियाना उपचुनाव: कल होगी मतगणना। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। विधानसभा की लुधियाना पश्चिमी सीट पर उपचुनाव के लिए 19 जून हुए मतदान के बाद अब 23 जून को मतगणना होगी। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और दोपहर तक चुनाव परिणाम घोषित होने की संभावना।

    यह सीट आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की गोली लगने से मौत के बाद खाली हुई थी। आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया है।

    वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश के कार्यकारी प्रधान भरत भूषण आशु को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल के परउपकार सिंह घुम्मण मैदान में हैं। इस चुनाव में मुख्य रूप से मुकाबला आप के संजीव अरोड़ा और कांग्रेस के भरत भूषण आशु के बीच माना जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें