विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ludhiana Weather Update: शहर में 17 अक्टूबर तक ड्राई रहेगा मौसम, दिन में धूप करेगी परेशान; रात का गिरेगा पारा

By Asha Rani Edited By: Deepika
Published: Sat, 15 Oct 2022 08:24 AM (IST)

Ludhiana Weather Update शहर में सुबह-सुबह अब हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। हालांकि दिन में अभी गर्मी का ...और पढ़ें

लुधियाना में 17 अक्टूबर तक मौसम ड्राई रहेगा। (सांकेतिक)
लुधियाना में 17 अक्टूबर तक मौसम ड्राई रहेगा। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Weather Update: शहर में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह अब ठंड होने लग गई है। शनिवार तड़के सात बजे पारा 15 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान ठंडी हवाएं भी चल रही थी, जिससे सिहरन महसूस हुई। वहीं सुबह सैर के लिए जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई।

दिन में तेज धूप करेगी बेहाल, रात का गिरेगा पारा

हालांकि अभी लुधियाना के ज्यादातर गावों में धान की कटाई शुरू नहीं हुई है, जिससे लोगों को प्रदूषण की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। कटाई जोर पकड़ेगी तो यह समस्या बढ़ेगी। वहीं मौसम विभाग की मानें तो लुधियाना में 17 अक्टूबर तक मौसम ड्राई रहेगा। इस दौरान दिन में तेज धूप खिलेगी, जिससे तापमान भी बढ़ेगा। शाम का पारा गिरेगा। शाम का पारा गिरने से रात के समय ठंड महसूस होगी।

किसानों को सता रही थी चिंता, अब घबराने की जरूरत नहीं

बता दें कि, किसानों को चिंता सता रही थी कि अगर पंजाब में वर्षा हुई तो उनकी मेहनत खराब हो जाएगी। हालांकि अब उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पंजाब में 17 अक्टूबर तक मौसम ड्राई रहेगा। इस दौरान दिन में धूप खिली रहेगी। कृषि विशेषज्ञ डा. सुखपाल सिंह का कहना है कि इस समय वर्षा न ही हाे तो अच्छा है। 

19 अक्टूबर के बाद से पंजाब में फिर छाएंगे बादल

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 19 अक्टूबर के बाद से पंजाब में बादल छाएंगे। वहीं 25 अक्टूबर से दिन का तापमान 28 डिग्री और रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ जाएगा। इससे ठंड का अहसास और भी बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- CBSE Exam 2023: बारहवीं की फेक डेटशीट वायरल, छात्रों में असमंजस की स्थिति; यहां पढ़ें क्या है पूरा सच

यह भी पढ़ेंः- Ludhiana Crime: लुटेरा गिरोह के 4 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, अब तक 50 वारदातों को दे चुके हैं अंजाम