Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना के गुरुद्वारे में चोला साहिब चढ़ाते समय करंट लगने से सेवादार की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 08:14 AM (IST)

    लुधियाना में गुरुद्वारा श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब में संक्रांति पर चोला साहिब चढ़ाते समय निशान साहिब की पाइप बिजली के तारों से टकरा गई। इस हादसे में अशोक कुमार नामक एक सेवादार की करंट लगने से मृत्यु हो गई जबकि रणवीर सिंह राजिंदर सिंह और जगजीत सिंह ढल्ल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

    Hero Image
    लुधियाना के गुरुद्वारे में चोला साहिब चढ़ाते समय करंट लगने से सेवादार की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। धर्मपुरा शगुन पैलेस के निकट स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब में मंगलवार को संक्रांति के अवसर पर चोला साहिब चढ़ाते समय निशान साहिब की लोहे की पाइप बिजली के तारों से टकरा गई। इससे चोला साहिब चढ़ा रहे चार लोग करंट की चपेट में आ गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करंट लगने से सेवादार 54 वर्षीय अशोक कुमारकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रणवीर सिंह, राजिंदर सिंह और जगजीत सिंह ढल्ल गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तुरंत बिजली बंद कर दी और सभी को सीएमसी अस्पताल में पहुंचाया।

    घटना के बाद विधायक अशोक पराशर पप्पी ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया। पार्षद गौरव जीत गोरा ने बताया कि हर महीने गुरुद्वारे में निशान साहिब पर चोला चढ़ाया जाता है। मंगलवार को जब यह कार्य किया जा रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ।

    अशोक कुमार के भतीजे टिंकू ने बताया कि उनके चाचा अकसर धार्मिक स्थलों पर सेवा करते थे। उन्होंने शादी नहीं की थी और वे भाई के घर या गुरुद्वारे में सेवा करने आते रहते थे।