बालीवुड फिल्म देहाती डिस्को के लीड रोड में दिखेगा लुधियाना का सक्षम, 27 मई का होगी रिलीज
लुधियाना के सक्षम बालीवुड फिल्म देहाती डिस्को के लीड रोल में नजर आएगा। शिमलापुरी का रहने वाला 11 वर्षीय सक्षम फिल्म में देहाती लड़के का किरदार निभाया है जिसमें उसने भारतीय डांस को प्रमोट किया है। फिल्म की शूटिंग साल 2020 में हो गई थी।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना शहर में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। अब तो शहर ऐसा बन गया है कि यहां के छोटे-चोटे नन्हे-मुन्हे बालीवुड कलाकारों के चहेते बन गए है। शहर का सक्षम शमर अब आपको बालीवुड फिल्म देहाती डिस्को के लीड रोल में नजर आएगा। फिल्म इस महीने 27 मई को वल्र्ड वाइड रिलीज होने जा रही है। कोरयोग्राफर गणेशाचार्य फिल्म में सक्षम के पिता के किरदार में है। लुधियाना के शिमलापुरी का रहने वाला गयारह वर्षीय सक्षम फिल्म में देहाती लड़के का किरदार निभाया है जिसमें उसने भारतीय डांस को प्रमोट किया है।
कोविड के दो सालों बाद रिलीज हो रही फिल्म
हालांकि फिल्म की शूटिंग साल 2020 में हो गई थी लेकिन दो सालों में कोविड-19 के चलते फिल्म को रिलीज नहीं किया गया था। अब फिल्म मई में रिलीज हो रही है। फिलहाल इस समय सक्षम फिल्म की प्रमोशन के चलते मुंबई में ही है और फिल्म के रिलीज होने के बाद ही वह शहर लौटेगा। बता दें कि फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हुई है।
अभिनेता टाइगर श्राफ का मानता है आदर्श
सक्षम साल 2019 में रिएलिटी शो सुपर डांसर थ्री में दिखा था जिसमें वह सेकेंड रनरअप रहा था। रिएलिटी शो के अगले साल ही सक्षम की एंट्री बालीवुड में हो गई। सक्षम अभिनेता टाइगर श्राफ को अपना आदर्श मानता है, उसके मुताबिक टाइगर श्राफ एक्शन और डांस में परफेक्सट है। उसी की तरह वह भी बनना चाहता है। डांसिंग और टीवी देखने के शौकीन सक्षम अभी भी रोजाना एक घंटे की डांस प्रेकि्टस करता है। जब वह पांच साल का था, तब से डांस सीख रहा है। सक्षम के पिता अमनदीप सिंह निजी स्कूल में फीजिक्स लेक्चरार तथा मां दीपिका शमर गृहिणी है। सक्षम खुद बसंत ऐवन्यू सि्थत बीसीएम स्कूल में कक्षा छठी में पढ़ रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।