Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ludhiana Sewerage Problem: गोबिंदगढ़ में सीवरेज ब्लाकेज से सड़कों पर गंदा पानी, परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

    By Jagran NewsEdited By: Pankaj Dwivedi
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 08:01 AM (IST)

    गोबिंदगढ़ बालाला कालोनी हाथी कालोनी आदि कई इलाकों में पिछले कई साल से सीवरेज समस्या का बुरा हाल है। यहां जहां की गलियों और सड़कों पर बदबू वाला गंदा पानी फैला रहता है। एरिया में बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है।

    Hero Image
    लुधियाना में सड़कों पर सीवरेज का गंदा पानी फैलने पर विरोध करते हुए स्थानीय लोग।

    मनोज दुबे, लुधियाना। औद्योगिक शहर लुधियाना को भले ही पंजाब की आर्थिक राजधानी कहा जाता है, लेकिन इसके कई इलाके ऐसे हैं, जहां लोग सीवरेज के पानी के बीच रहने को मजबूर हैं। इन इलाकों की गलियों में सीवरेज का गंदा पानी फैला रहता है। स्कूल जाने वाले बच्चे इनसे गुजरते आम देखे जा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीवरेज लीक से गोबिंदगढ़ के हालात खराब

    इतना ही नहीं, कई बार सीवरेज का पानी लोगों के घरों में समा जाता है। इन इलाकों में नगर निगम के मुलाजिम भी हैं, लेकिन वह हाथ खड़े कर देते हैं। ऐसे ही इलाकों में एक है गोबिंदगढ़, जहां की गलियों और सड़कों पर बदबू वाला गंदा पानी फैला रहता है। यहां हर समय बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है।

    समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा निगम

    लोगों का कहना है कि जब निगम अधिकारियों से शिकायत की जाती है तो सफाई की औपचारिकता पूरी कर पानी निकाला जाता है। दो दिन बाद फिर सीवरेज का पानी चारों ओर जमा हो जाता है। लोग निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं और फिर मामला शांत हो जाता है।

    इलाका निवासी साधु यादव, संजीव गुप्ता, सुदर्शन शर्मा, गिरधारी लाल, रविंद्र कुमार आदि का कहना है कि विभाग को शिकायतें करके थक चुके हैं, मगर समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। गोबिंदगढ़, बालाला कालोनी, हाथी कालोनी आदि कई इलाकों में पिछले कई साल से सीवरेज समस्या का बुरा हाल है। विभाग के अधिकारियों को समझ ही नहीं आ रहा है कि यहां परेशानी क्या है जिससे बार-बार सीवरेज ब्लाक हो जाता है।

    निगम के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले इलाके के दुर्गा देवी, रामजी कुमार, दिग्विजय सिंह, आदित्य सिंह, कुंती देवी, महेश कुमार का कहना है कि सीवरेज के पानी की बदबू इतनी ज्यादा होती है कि घर के अंदर बैठना मुश्किल हो जाता है। कई जगह तो सीवरेज के मेनहोल भी खुले पड़े रहते हैं। दो महीने पहले मेनहोल में एक गाय गिर गई थी। उसे बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी थी। 

    comedy show banner
    comedy show banner