Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जल ही जीवन का आधार है: मुनि मुकेश

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 16 Jul 2022 05:59 PM (IST)

    संस लुधियाना एसएस जैन सभा सिविल लाइंस के तत्वाधान में संघशास्ता गुरुदेव सुदर्शन लाल महाराज के सुशिष्य प्रवचन प्रभावक गुरुदेव मुकेश मुनि महाराज ठाणा-4 के सानिध्य शनिवार को संक्रांति पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

    Hero Image
    जल ही जीवन का आधार है: मुनि मुकेश

    संस, लुधियाना: एसएस जैन सभा सिविल लाइंस के तत्वाधान में संघशास्ता गुरुदेव सुदर्शन लाल महाराज के सुशिष्य प्रवचन प्रभावक गुरुदेव मुकेश मुनि महाराज ठाणा-4 के सानिध्य शनिवार को संक्रांति पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गुरुदेव मुनि मुकेश महाराज ने संक्रांति के अवसर पर उमडे़ जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जल का संरक्षण करो। जल ही जीवन है। आज हमारी पृथ्वी पर जल भी प्रदूषित होता जा रहा है। इन बड़ी- बड़ी फैक्ट्ररियों व प्लांटों के कारण पानी भी दूषित हो रहा है। जोकि कैंसर का कारण बनता जा रहा है। पहले धरती पर पानी का लेवल 20-25 फुट पर होता था। जो आजकल रिस कर कई सैंकड़ों फुटों नीचे चला गया है। जो चितनीय है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरु अचल शिष्य मधुर वक्ता अतिशय मुनि महाराज ने कहा कि यदि तुम चाहते हो कि तुम्हें कभी दिल का दौरा न पडे़। तो तुम्हारों दिल में दो चीजों का होना जरुरी है। एक तो कब्रिस्तान और दूसरा मंदिर। अपने दिल में एक कब्रिस्तान बनाकर रखिए। ताकि जब कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति में कोई दोष या बुराई दिखे तो उसे उस कब्रिस्तान में दफना सको। और साथ में दिल में एक मंदिर का होना भी जरुरी है, ताकि जब किसी दूसरे में कोई गुण या खूबी दिखे तो उसे वहां से उठाकर अपने मन मंदिर में उसकी प्राण-प्रतिष्ठा कर सको।

    comedy show banner
    comedy show banner