Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आचार्य नित्यानंद सूरीश्वर महाराज का 65वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 17 Jul 2022 05:40 PM (IST)

    श्री आत्मानन्द जैन सभा लुधियाना के तत्वावधान में श्री आत्मानन्द जैन महासमिति द्वारा आयोजित आत्म-लक्षी चातुर्मास के अंतर्गत श्री आत्म-वल्लभ जैन उपाश्रय में वर्तमान गच्छाधिपति विजय नित्यानंद सूरीश्वर म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी शांत स्वभावी विदुषी साध्वी संपत म.सा. की सुशिष्याएं सरल स्वभावी साध्वी चन्द्रयशा म.सा. प्रवचनदक्षा साध्वी पुनीतयशा म.सा. की निश्रा में रविवार को शांतिदूत आचार्य नित्यानंद सूरीश्वर महाराज का 65वां जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

    Hero Image
    आचार्य नित्यानंद सूरीश्वर महाराज का 65वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

    संस, लुधियाना : श्री आत्मानन्द जैन सभा लुधियाना के तत्वावधान में श्री आत्मानन्द जैन महासमिति द्वारा आयोजित आत्म-लक्षी चातुर्मास के अंतर्गत श्री आत्म-वल्लभ जैन उपाश्रय में वर्तमान गच्छाधिपति विजय नित्यानंद सूरीश्वर म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी शांत स्वभावी विदुषी साध्वी संपत म.सा. की सुशिष्याएं सरल स्वभावी साध्वी चन्द्रयशा म.सा., प्रवचनदक्षा साध्वी पुनीतयशा म.सा. की निश्रा में रविवार को शांतिदूत आचार्य नित्यानंद सूरीश्वर महाराज का 65वां जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम गुरुणी मैयां साध्वी पुनीत यशा ने भजनों के माध्यम से गुरुजी की महिमा से अवगत कराया। इस दौरान संजीव जैन टोनी, अभिनव जैन, आदि ने भजनों से गुरुदेव को नमन किया। इस दौरान 65 जोड़ों को गौतम स्वामी महाराज की प्रतिभा वितरित की गई और इन्हीं जोड़ों ने प्रभु की पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर प्रभावना का लाभ परम गुरु भक्त एवं श्री आत्म वल्लभ युवा संक्रांति मंडल के सदस्यों ने लिया। इस अवसर पर विशेष रुप से पहुंचे विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि भक्तों के द्वारा मनाएं जा रहे गुरुदेवों के जन्मोत्सव को देख कर मैं भी धन्य हो गया हूं। उन्होंने कहा कि कपूर अस्पताल का निर्माण शुरु होने जा रहा है। जैन समुदाय के लोगों से मिलकर मेरा मानना है कि कपूर अस्पताल के नाम को भगवान महावीर स्वामी के नाम से जोड़ा जाएं, आगे जब यह प्रकिया होगी, तो मै जैन समुदाय के प्रतनिधियों को बुलावा भेजा जाएगा। इस दौरान गुरुणी मैयां के सानिध्य में बाल संस्कांर शिविर का आयोजन किया। जिसमें 100 से अधिक बच्चों ने धर्म से संबंधित गतिविधियों का ज्ञान हासिल किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर श्री आत्मानन्द जैन महासमिति के चेयरमैन राजेंद्र जैन, अध्यक्ष मुकेश जैन, कार्यकारिणी अध्यक्ष नरिन्द्र जैन (निन्दी), महामंत्री संजीव जैन (टोनी), कोषाध्यक्ष अशोक जैन, मंत्री वीर भूषण जैन, महासभा अध्यक्ष नरिन्द्र जैन बव्ब, मुकेश जैन (मिन्टु), विकास जैन, सुशील जैन, संजीव जैन बबला, जगमिन्द्र जैन, भूषण जैन, अरुण जैन, बिट्टु रत्न, पुष्पदंत जैन (पाटनी), राज कुमार जैन, पद्म जैन, तरसेम लाल जैन, विनोद जैन, मंत्री दीपक जैन कोठी वाले, रजत जैन, पंजाब ब्यूटी, विकसित जैन, अशोक जैन, अविनाश जैन, रजत जैन, चन्दन बाला जैन, कविता जैन, सुनीता जैन, शशि जैन, साधना जैन, अनु जैन आदि शामिल थे।

    comedy show banner
    comedy show banner