गुरु अरुण चंद्र मुनि की कमल निटिग वर्क्स में धर्म सभा आज
शासन प्रभावक गुरुदेव श्री सुदर्शन लाल म. के सुशिष्य आगम ज्ञाता पूज्य गुरुदेव श्री अरुण चंद्र जी महाराज आदि ठाणा- 6 एसएस जैन सभा नूरवाला रोड में सुखसाता विराजमान हैं। विहार यात्रा के लिए गुरुदेव रविवार प्रात विहार कर कमल निटिग वर्क्स महाराजा पैलेस वाली गली बाजरा रोड राहों रोड में पहुंचेंगे।

संस, लुधियाना : शासन प्रभावक गुरुदेव श्री सुदर्शन लाल म. के सुशिष्य आगम ज्ञाता पूज्य गुरुदेव श्री अरुण चंद्र जी महाराज आदि ठाणा- 6 एसएस जैन सभा नूरवाला रोड में सुखसाता विराजमान हैं। विहार यात्रा के लिए गुरुदेव रविवार प्रात विहार कर कमल निटिग वर्क्स, महाराजा पैलेस वाली गली, बाजरा रोड, राहों रोड में पहुंचेंगे। यहां पर गुरुदेव 22 मई दिन रविवार को सुबह आठ बजे विशेष प्रवचन सभा करेंगे।
इस धर्म सभा का लाभ मुनी लाल जैन, रमा-अनिल जैन, अंजू-सुनील कुमार जैन, संचिता-अतुल जैन, प्रिया-अंकुश जैन, श्वेता-अंकित जैन, परिवार की ओर से लिया गया है। इस दौरान विशाल धर्म सभा का आयोजन में भारी संख्या में श्रावक श्राविकाएं आकर गुरु दर्शन का लाभ लेंगे। इससे पहले गुरुदेव अरुणचंदर महाराज ने नूरवाला रोड में आए श्रावक श्राविकाओं को गुरु वंदना की महिमा से अवगत कराया। गुरुदेव जी ने सुबह होते ही घर घर में जाकर मंगलमय पाठ सुनाया और उनके जीवन सुखमय बनाने के लिए प्रेरित किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।