सवा करोड़ नवकार मंत्र जाप व अन्नदान दिवस मनाया
उत्तर भारतीय प्रवर्तक पद घोषणा के उपलक्ष्य में सवा करोड़ नवकार मंत्र जाप एवं अन्नदान दिवस मनाया जा रहा है।

संस, लुधियाना : श्रमण संघीय सलाहकार भीष्म पितामह राजषि आराध्य गुरुदेव श्री सुमति प्रकाश महाराज सा. के 50वें आयंबिल एकांतर वर्षीतप एवं नेपाल हिंद गौरव समता विभूति सरस्वती पुत्र वरिष्ठ उपाध्याय डा. विशाल मुनि महाराज सा. के 50वे दीक्षा जयंती एवं गुरुदेव श्री आशीष मुनि महाराज सा. के उत्तर भारतीय प्रवर्तक पद घोषणा के उपलक्ष्य में सवा करोड़ नवकार मंत्र जाप एवं अन्नदान दिवस मनाया जा रहा है।
इस कार्य को साध्वी श्री सिद्ध-आयिका महाराज की आज्ञा से लुधियाना, अंबाला व होशियारपुर में संपन्न करने का कार्यभार मधु जैन को सौंपा गया। इस कार्य को उन्होंने बखूबी निभाया व 250 भावर्थियों को अपने इस कार्य से जोड़ा। इसी क्रम में पांच दिनों तक धन राशि जुटाकर शुक्रवार को गुरु नानक भवन भारत नगर चौक में लंगर लगाया। समारोह में संजीव जैन सीए व करुणा जैन विशेष मेहमान के रूप में पहुंचे।
संजीव जैन ने कहा कि इस मुहिम में आरेश जैन ने होशियारपुर से 20 भावार्थियों को जोड़ा व जरूरतमंदों को आटे के थैली बांटी। रवि जैन ने अंबाला में 100 भावार्थियों को जोड़ा व 50 जरूरतमंद परिवारों में राशन वितरित किया। इस अवसर पर प्रेम जैन, नीरा जैन, संगीता जैन, संभव जैन, करुणा जैन, रेणु जैन, लता जैन, मधु जैन, सुनीता जैन, रेणु जैन, मधु जैन, रानो जैन, रुचि जैन, वीना जैन, सरोज जैन, अंशु जैन, कंचन जैन, शैली जैन, पूनम जैन, बिदु जैन आदि शामिल थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।