Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐ दुनिया वालो बिगड़ी बना लो, जगन्नाथ का रथ चला आ रहा है..

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 05 Dec 2017 03:01 AM (IST)

    संस, लुधियाना : भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की सूचना को जन जन तक पहुचाने के लिएा संध्या फेर

    Hero Image
    ऐ दुनिया वालो बिगड़ी बना लो, जगन्नाथ का रथ चला आ रहा है..

    संस, लुधियाना :

    भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की सूचना को जन जन तक पहुचाने के लिएा संध्या फेरी का आयोजन सोमवार को शिव मंदिर वृंदावन रोड से हुआ। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन पाने को उमड़ पड़े। जगन्नाथ जी का पूजन आर्यन विला एंड रिसॉ‌र्ट्स के मनोज कुमार गोयल एवं योगेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पं. बलभद्र प्रभु ने जगन्नाथ जी के श्री विग्रहों को माल्यार्पण करवाया। भजन गायक तरसेम प्रजापत, शिव भारद्वाज, सुभाष सेठी, प्रदीप शर्मा, अनिल सलूजा, विक्की सलूजा, रणजीत रावत, सोनू गरचा के नेतृत्व में हरिनाम संकीर्तन किया गया। इस अवसर पर सुभाष सेठी ने कहा कि भगवान का नाम सर्वोपरि है, जो जीव हरि का नाम सच्चे हृदय से लेता है, उसके सब कष्ट दूर हो जाते है। ऐ दुनिया वालों बिगड़ी बना लो, जगन्नाथ का रथ चला आ रहा है..। जहा से संध्या फेरी निकली, वहीं श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन पाकर भाव-विभोर हो गए। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रेणु शर्मा, पं. विद्यासागर पप्पू , अमनदीप भनोट, झकोर शर्मा, प्रमोद शर्मा, डॉ. सुरिन्द्र गुप्ता, रजनीश जोशी, पूर्व पार्षद अनुराधा नागर, लेखराज अरोड़ा, अशोक गुप्ता, कर्ण अरोड़ा, पूर्व अवतार कृष्ण तारी, बलवीर चंद कपिला, रविन्द्र कपलिश, सोनी वालिया, भाजपा नेता मिंटू शर्मा, गोल्डी खुराना, राजीव अरोड़ा, राकेश जयरथ, सचिन गुप्ता, कृष्ण देव मस्ताना, भूषण मलिक, ब्रह्मदेव मोला, अनिल गुप्ता, अजय मेहता, अशोक अरोड़ा, राजीव शर्मा, विकास चावला, पूर्व पार्षद राजू थापर, सतीश बब्बू आदि ने जगन्नाथ जी की महाआरती की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का भव्य आयोजन 17 दिसंबर को श्री दुर्गा माता मंदिर से दोपहर 12 बजे आरभ होगी। इसको लेकर श्रद्धालुओं में रोमाच एवं सेवाधिकार लेने की होड़ मची हुई है। इस कड़ी में बेक फार यू के कृष्ण लाल चरैया, रॉक्सी चरैया, सन्नी चरैया ने रथयात्रा वाले दिन स्वागती मंच लगाने की सेवा ली। जबकि जिला भाजपाध्यक्ष रविन्द्र अरोड़ा, राजीव टडन, लक्ष्मी स्टोर के बंटी, पवन शर्मा, संजय शर्मा, अशोक अग्रवाल, राजीव शर्मा, पुनीत बासल, सतविंद्रपाल ¨सह, राकेश खन्ना आदि ने कहा कि जगन्नाथ जी की सेवा करना जीव के लिए परम कल्याणकारी है। इस अवसर पर सतीश गुप्ता, डीपी अग्रवाल, अशोक धवन, सुखदर्शन जैन भोला, मुकेश घई, सुंदर दास धमीजा, मनोहर वर्मा, राजेश ढाडा, महिन्द्र गोयल, राकेश गंभीर, नवीन भाटिया, मदन गोयल, सुरिन्द्र नैय्यर बिट्टू, केशव गुप्ता, संजय जैन, भूषण गुप्ता, बसंत कुमार, राकेश जयरथ, राज अरोड़ा, अनिल गुप्ता, वरिन्द्र शर्मा बॉबी, विपन सूद काका, अनिल अग्रवाल, मुलखराज सलूजा, विकास गोयल विक्की, मनीष महाजन, देवनाथ आदि उपस्थित थे।

    आज संध्या फेरी घुमार मंडी से

    संजीव सूद बाका ने बताया कि 5 दिसम्बर मंगलवार को सायं 5 बजे संध्या फेरी का आयोजन श्री राधा वल्लभ मंदिर, नजदीक शैली जनरल स्टोर घुमार मंडी से होगा।