खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली
श्री श्याम मासिक कीर्तन मंडल की ओर से तीसरी खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई।
By JagranEdited By: Updated: Tue, 08 Mar 2022 06:37 PM (IST)
संस, लुधियाना : श्री श्याम मासिक कीर्तन मंडल की ओर से तीसरी खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। संगला वाला शिवाला से आरंभ हुई यात्रा का आए सदस्यों ने पूजन कर सभी के लिए सुख व शांति मांगी। इस अवसर पर महंत नारायण पुरी, विधायक सुरेंद्र डाबर, रमेश जैन बिटटा व सभी सदस्यों ने पूजन किया। भक्तों द्वारा श्री श्याम प्रभु को छप्पन भोग अर्पित किए। यात्रा में भजन गायक चेतन दाधीच एंड पार्टी जयपुर वालों ने भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उमेश बजाज, सुदर्शन गोसाई, हर नारायण गर्ग, अरूण जैन, सौरभ गुप्ता, डा. शीतल शर्मा आदि शामिल थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।