Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना के इस होटल में धड़ल्ले से चल रहा था देह व्यापार का धंधा, अचानक पहुंची पुलिस; 5 महिलाओं समेत 8 काबू

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 05:07 PM (IST)

    लुधियाना के किदवई नगर स्थित होटल एसके क्राउन में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने होटल मालिक समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया। स्थानीय लोगों से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। होटल में पांच लड़कियां और तीन लड़के मिले हालांकि वे आपत्तिजनक हालत में नहीं थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    लुधियाना होटल एसके क्राउन में पुलिस का छापा, देह व्यापार का पर्दाफाश।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के किदवई नगर स्थित मिनी रोज गार्डन के नजदीक होटल एसके क्राउन में मंगलवार की दोपहर को पुलिस ने दबिश दी। यहां से पुलिस ने लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया।

    पुलिस सभी को लेकर थाना डिवीजन 3 में पहुंच गई। पुलिस ने होटल मालिक समेत आठ लोगों पर देह व्यापार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर काबू किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को लोगों ने शिकायत की थी कि इलाके के होटल में गलत काम होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी के चलते पुलिस ने दोपहर को प्लानिंग के तहत होटल पर रेड कर दी। इस दौरान पुलिस को पांच लड़कियां और तीन लड़के वहां मिले। हालांकि, मौके पर पुलिस का कहना था कि जोड़े आपत्तिजनक हालत में नहीं थे। इसके अलावा एक जोड़ा वहां केक काटने के लिए आया था।

    पुलिस ने जब होटल का रजिस्टर लिया तो पुलिस के मुताबिक सभी की एंट्री भी की गई थी, लेकिन बाद में पुलिस ने होटल मालिक सत्यम दूबे समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि होटल एसके क्राउन में गलत काम हो रहा है।

    इससे लोग परेशान थे। इसी के चलते टीम ने रेड की थी और आरोपितों को रंगे हाथ काबू कर लिया। होटल मालिक सत्यम दूबे को भी नामजद किया है।