यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ludhiana PAU के कर्मचारियाें ने थापर हाल का दूसरे दिन भी किया घेराव, वेतन जारी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें जानबूझकर कर वेतन जारी नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि आज अगर वेतन जारी नही हुआ तो कल वो बड़ा कदम उठाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी रजिस्ट्रार और कम्पट्रोलर की होगी।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पीएयू मुलाजिमों ने दूसरे दिन भी थापर हाल का घेराव किया। कर्मचारियाें ने वेतन जारी होने तक डटे रहने की चेतावनी दी है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के टीचिंग व नाॅन टीचिंग कर्मचारियों ने बुधवार सुबह थापर हाल के बाहर फिर से धरना लगा दिया है। करीब दो से अधिक कर्मचारी थापर हाल के गेट पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें वेतन जारी नहीं होता, वो ऐसे ही बैठे रहेंगे।
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें जानबूझकर कर वेतन जारी नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि आज अगर वेतन जारी नही हुआ तो कल वो बड़ा कदम उठाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी रजिस्ट्रार और कम्पट्रोलर की होगी। इस दाैरान कर्मचारियाें ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
वेतन जारी नहीं हाेने से कर्मचारियाें में पनपा गुस्सा
कर्मचारियों ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर उन्हाेंने अधिकारियों से अपील की थी कि एक नवंबर को वेतन जारी किया जाए। हालांकि अभी तक वेतन जारी नहीं हाेने से कर्मचारियाें में गुस्सा पनप रहा है। इसके साथ ही पंजाब मिनिस्टरियल स्टाफ की हड़ताल के चलते भी लाेगाें काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार काे भी कर्मचारियाें की हड़ताल के चलते काम करवाने आए लाेग दिनभर भटकते रहे। लाेगाें का कहना है कि सरकार काे मांगाें का तुरंत समाधान करना चाहिए ताकि जनता काे परेशानी न हाे। गाैरतलब है कि पंजाब में अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारी संगठनाें ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए संघर्ष तेज कर दिया है। राज्य में आए दिन हाे रहे धरना-प्रदर्शन से जनता भी परेशान हाे रही है।