विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना: बाढ़ को लेकर फर्जी खबरें फैलाने वालों पर दर्ज होगी FIR, एक्टिव हुई साइबर सेल की टीम

Published: Fri, 05 Sep 2025 08:11 PM (IST)

लुधियाना में बाढ़ की स्थिति को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस कमिश्नर ने साइबर सेल ...और पढ़ें

बाढ़ को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी FIR (प्रतीकात्मक फोटो)
बाढ़ को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी FIR (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर
  2. साइबर सेल की टीम सोशल मीडिया पर एक्टिव
  3. अफवाह फैलाने वालों के अकाउंट होंगे ब्लॉक

गगनदीप रत्न, लुधियाना। सतलुज दरिया के किनारों की नाजुक स्थिति से निपटने के लिए लुधियाना का जिला प्रशासन और पुलिस लोगों के साथ बांध पर जुटी हुई है। लेकिन कुछ शरारती अंसरों लोगों में दहशत का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

इन लोगों की तरफ से सोशल मीडिया पर पैनिक क्रीएट करने के लिए अलग-अलग पोस्ट बनाकर डाली जा रही हैं। मगर इसे लेकर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने सख्त निर्देश दिए हैं। जिसमें उन्होंने अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उक्त आईडी और पेज को भी बंद करने के लिए संबंधित प्लेटफार्म को लिखा जाएगा।

गौर हो कि शुक्रवार को अलग-अलग प्लेटफार्म पर लोगों ने अपने-अपने अकाउंट पर लिखा कि ससराली बांध टूट गया है और लुधियाना मे पानी आ रहा है। लेकिन इसे लेकर डीसी हिमांशु जैन ने साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं है और स्थिति कंट्रोल में है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई अफवाह फैलाता है तो वो पुलिस को इस मामले में एफआईआर करने को लिखेंगे।

लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर पुलिस सख्ती बरतने के मूड में है। सीपी स्वपन शर्मा ने साइबर सैल की टीम को इस तरह की अफवाहें फैलाने वालों पर नजर रखने को कहा है। इस टीम में चार मुलाजिम तैनात है, जोकि सोशल मीडिया हैंडलर्स पर नजर रख रहे हैं।

अगर कोई भी अपने सोशल मीडिया पेज या प्राइवेट पेज पर पोस्ट डालता है तो उक्त आईडी और उसके प्रोपराइटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है। जिन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी, उसमें जल्दी जमानत मिलने की भी आशंका नहीं होगी।

सीपी ने टीम को साफ किया है कि जो भी बाढ़ को लेकर फर्जी पोस्ट डालता है तो उक्त सोशल मीडिया अकाउंट या प्राइवेट अकाउंट्स की डिटेल्स को इकट्ठा करके संबंधित प्लेटफार्म यानि फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स को उक्त अकाउंट की डिटेल्स भेजकर ईमेल करेंगे, उसे ब्लाक करवाएंगे।

फिर उक्त पेज के कितने भी फालोअर्स हों या फिर सरकारी मान्यता प्राप्त हों, उसपर एक्शन लिया जाएगा। इसी तरह से प्राइवेट अकाउंट को भी बंद किया जाएगा। ऐसा होने के बाद भविष्य में दोबारा अकाउंट बना नहीं पाएंगे।

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा कि इस घड़ी में सभी को पुलिस और प्रशासन का साथ देना होगा, ताकि इस स्थिति से निपटा जा सके। अभी स्थिति कंट्रोल में है। लेकिन अगर कोई अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ डायरेक्ट एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को पैनिक करने की जरूरत नहीं है। पुलिस व प्रशासन की टीमें अपना काम कर रही हैं।