Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार से अफीम लाकर लुधियाना में करता था सप्लाई, लाखों का नशा बरामद; पुलिस ने दबोचा

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 08:13 PM (IST)

    लुधियाना में पुलिस ने बिहार से अफीम लाकर बेचने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके बैग से 2 किलो 600 ग्राम अफीम और 2.50 लाख रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान जवाहर प्रसाद के रूप में हुई है जो बिहार से सस्ते दामों पर अफीम लाकर यहां महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    अफीम तस्कर के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

    संवाद सहयोगी, लुधियाना। बिहार से अफीम की सप्लाई लाकर उसे लुधियाना में बेचने वाले एक तस्कर को पुलिस ने सराभा नगर के इलाके से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 2 किलो 600 ग्राम अफीम और 2.50 लाख बरामद हुए। थाना सराभा नगर में आरोपित पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है। आरोपित की पहचान गांव सुगरी-डीह चक संभुआ जिला सीता मडी बिहार निवासी जवाहर प्रसाद के रूप में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी देते हुए एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि 27 जून को पुलिस टीम नशा तस्करों की तलाश में गश्त कर रही थी। जब वह नहर पुल गांव झमट पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति पिठ्ठू बैग उठाकर आता नजर आया। पुलिस ने उसे शक होने पर तलाशी के लिए रोक लिया। जोकि पुलिस को देखकर एकदम घबरा गया। पुलिस ने जब उसके बैग को खोलकर तलाशी ली तो बैग से 2 किलो 600 ग्राम अफीम और 2.50 लाख की ड्रग मनी बरामद हुई।

    जानकारी के अनुसार आरोपित बिहार का रहने वाला है और वहीं से सस्ते दामों पर अफीम की सप्लाई लाकर उसे यहां महंगे दामों पर बेचकर वापस निकल जाता था। एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन अमनदीप सिंह बराड का कहना है कि तस्कर के बारे में बिहार पुलिस को सूचित कर दिया गया है। जहां से उसका पुराना रिकॉर्ड मंगवाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया है। रिमांड लेकर उससे सख्ताई से पूछताछ की जाएगी। ताकि उन लोगों का भी पता लग सके जिन्हें वह सप्लाई देकर जाता था।