Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में सोशल मीडिया पर 6 लड़कों के साथ दोस्ती के जाल में फंसी नाबालिग, फ्लैट में ले जाकर 3 लड़कों ने किया सामुहिक दुष्कर्म

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 10:28 PM (IST)

    लुधियाना में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की इंटरनेट मीडिया पर छह लड़कों से दोस्ती हुई थी जिनमें से तीन ने उसे दुगरी के एक फ्लैट में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन पीड़िता के बार-बार बयान बदलने से परेशानी हो रही है।

    Hero Image
    सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नाबालिग की छह लोगों से हुई दोस्ती, तीन ने मिल किया सामूहिक दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। मोहल्ला शहीद करनैल सिंह नगर निवासी नाबालिग की इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर छह लोगों से दोस्ती हो गई। इसमें से तीन नाबालिगों ने मिलकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना शिमलापुरी पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं पीड़िता ने आरोपितों के अलावा उक्त तीन लोगों के नाम भी पुलिस के पास लिखवाए है। पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला शहीद करनैल सिंह नगर निवासी महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय लड़की है। महिला के अनुसार उक्त आरोपित उसकी बेटी के दोस्त है, जोकि मिलकर उसकी लड़की को दुगरी स्थित फ्लैट में ले गए।

    वहां पर जाकर आरोपितों ने मिलकर उसकी लड़की से दुष्कर्म किया। एएसआइ सलविंदर पाल सिंह के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला कि पीड़िता उक्त आरोपितों और अन्य तीन लड़कों के साथ इंटरनेट मीडिया पर चैट करती थी, जिस कारण पीड़िता उनकी दोस्त बनी।

    इसके अलावा पता चला कि जिस फ्लैट में उससे दुष्कर्म हुआ है, वह अन्य तीन लड़कों में से एक का है, जिनके नाम पीड़िता ने पुलिस को लिखवाए है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है कि आरोपितों के अलावा अन्य तीन लड़कों का मामले में क्या रोल है?

    पीड़िता बदल रही है बयान एएसआई सलविंदरपाल के अनुसार पीड़िता उन्हें सही बयान नहीं लिखवा रही है। वह अपने बयान बदल रही है। पीड़िता पुलिस को बता रही है कि अलग-अलग समय पर आरोपित और अन्य तीन लड़के उसे अपने साथ ले जाते थे, जबकि तीन नाबालिगों ने मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया है।

    पीड़िता ने शिकायत में छह लड़कों के नाम ही पुलिस को लिखवाए है। जिस कारण पीड़िता पुलिस को सही बयान नहीं लिखवा रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने ये भी बताया कि बाकी के तीन युवक उसे बारी-बारी कार में लेकर जा रहे थे। उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया या नहीं, इुसके बारे में उसने अपने बयानों में कुछ नहीं बताया। इनपुट : विनीत कपूर