Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अपनी सरकार संभालो... हमें उपदेश मत दो', मनजिंदर सिरसा पर AAP का पलटवार; लगाए थे गंभीर आरोप

    Updated: Sat, 07 Jun 2025 10:50 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के आरोपों का करारा जवाब दिया है। आप नेताओं ने सिरसा के अतीत पर सवाल उठाते हुए उन्हें पंजाब को उपदेश न देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सिरसा दिल्ली की सरकार को संभालें। सिरसा ने आप नेताओं पर दिल्ली को लूटने के बाद पंजाब पर नजर रखने का आरोप लगाया था।

    Hero Image
    मनजिंदर सिरसा पर आप का पलटवार (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने बुधवार को भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा पंजाब सरकार पर लगाए गए बेबुनियाद आरोपों पर पलटवार किया है। आप नेता मलविंदर कंग और नील गर्ग ने सिरसा के संदिग्ध अतीत और भाजपा शासन में दिल्ली में तेजी से बिगड़ती सरकार को उजागर किया और सिरसा को पंजाबियों को उपदेश न देने की सलाह दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि वह पंजाब की चिंता छोड़ दिल्ली की सरकार को संभालें। कंग ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल के ओएसडी के रूप में सिरसा ने पंजाब को लूटा। जिसके कारण 2021 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज की। पंजाब पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो सिरसा खुद को बचाने के लिए भाजपा में शामिल हो गए। नील गर्ग ने दिल्ली में कैबिनेट मंत्री के रूप में सिरसा की भूमिका की आलोचना की ।

    मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा था कि आप शीर्ष लीडरशिप दिल्ली को लूटने के बाद अब उनकी नजर पंजाब पर है। कहा कि ये लोग सत्ता के लालची हैं। आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जब दिल्ली की जनता ने चुनाव में नकार दिया तो वे एक दिन भी दिल्ली की जनता के साथ खड़े नहीं हुए और पंजाब पहुंच गए, क्योंकि केजरीवाल सत्ता के बिना नहीं रह सकते। केजरीवाल अमेरिकी नीति पर काम कर रहे हैं।