यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लाल किताब के रचयिता पंडित जोशी का 121वां जन्मोत्सव मनाया
लाल किताब के रचयिता पंडित रूपचंद जोशी के 121वें जन्मोत्सव समारोह।

जासं, लुधियाना : लाल किताब के रचयिता पंडित रूपचंद जोशी के 121वें जन्मोत्सव समारोह का आयोजन जमालपुर की बैंक कॉलोनी में किया गया। ज्योतिषाचायरें ने प्रार्थना सभा के साथ पंडित जी को नमन किया। ज्योतिषाचार्य पंडित सुनील शर्मा ने कहा कि पंडित रूपचंद जोशी द्वारा की गई लाल किताब की रचना ने ज्योतिष विज्ञान क्षेत्र में क्रांति ला दी। उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर रंजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह जस्सल, नीतिन सिंगला, मनीष सहगल, सुरिंदर सिंह बावा, गिरीश नैय्यर, मुकेश शर्मा, पंकज कत्याल, विनय कश्यप, कुलवंत सिंह, कमल लाल, मनजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, इंदरजीत सिंह, प्रवीण कुमार, मनीष शाही उपस्थित रहे।
