Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    किसान आंदोलन में गया युवक लापता

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 21 May 2021 07:55 PM (IST)

    किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए सिघू बार्डर गए गांव जलाजण के राजिदर कुमार राजू की करीब एक महीने से कोई खबर नहीं है।

    Hero Image
    किसान आंदोलन में गया युवक लापता

    जागरण संवाददाता, खन्ना : किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए सिघू बार्डर गए गांव जलाजण के राजिदर कुमार राजू की करीब एक महीने से कोई खबर नहीं है। वह लापता चल रहा है और यहां घर में उसके बुजुर्ग माता-पिता काफी परेशान हैं। गांव जलाजण के विजय कुमार और कृष्णा देवी ने बताया कि उनका लड़का 22 फरवरी को किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए घर से दिल्ली गया था। उसके पास कोई मोबाइल नहीं था। वह धरने वाली जगह से किसी और के फोन से घर पर फोन करता रहता था। उससे आखिरी बार फोन पर बात 12 अप्रैल को हुई थी। इसके बाद उसका कोई फोन नहीं आया। उन्होंने कहा कि उनके लड़के का कोई सुराग नहीं मिलने से वे परेशान हैं। उन्होंने किसान नेताओं से अपील की कि उनके बेटे की तलाश कर उनसे बात कराई जाए या घर वापस भेजा जाए। अकाली दल के पूर्व ब्लाक समिति मेंबर गुरपिंदर सिंह सेबी हौल ने मनजिंदर सिंह सिरसा से अपील की कि राजिंदर कुमार की तलाश की जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें