Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    एड. मेहता ने संभाला ब्लाक कांग्रेस प्रधान शहरी का पदभार

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 07 Aug 2022 06:35 PM (IST)

    खन्ना ब्लाक कांग्रेस शहरी के नए प्रधान राजीव राय मेहता ने रविवार को पद भार संभाल लिया।

    Hero Image
    एड. मेहता ने संभाला ब्लाक कांग्रेस प्रधान शहरी का पदभार

    जासं, खन्ना : खन्ना ब्लाक कांग्रेस शहरी के नए प्रधान राजीव राय मेहता ने रविवार को पूरे लाव-लश्कर व शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना पदभार संभाल लिया है। इस दौरान आयोजित समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली समेत कांग्रेस के कईं सीनियर नेता पहुंचे। मेहता को कुछ दिन पहले ही ब्लाक कांग्रेस प्रधान की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। उन्होंने पूर्व प्रधान जतिदर पाठक की जगह ली है। इसके साथ ही हरजिदर सिंह इकोलाहा ने भी देहाती प्रधान का चार्ज ले लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाला लाजपत राय मार्किट स्थित ब्लाक कांग्रेस खन्ना कार्यलय में आयोजित समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली के अलावा पूर्व विधायक पायल लखबीर सिंह लक्खा तथा जिला प्रधान रूपिदर सिंह राजा गिल विशेष रूप से पहुंचे। कोटली ने कहा कि एडवोकेट राजीव राय मेहता शहर में कांग्रेस को ओर मजबूती प्रदान करेंगे। उनके अनुभव का कांग्रेस को काफी लाभ होगा।

    राजीव राय मेहता ने पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिदर सिंह राजा वडिग, पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली, जिला प्रधान राजा गिल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस पार्टी को अपने इलाके में बुलंदी पर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे।

    इस अवसर पर पूर्व नगर कौंसिल प्रधान विकास मेहता, अनिल शुक्ला, सितार मोहम्मद लिबडा, राशिद खान, राम सिंह बालू, पार्षद रविदर बब्बू, पूर्व पार्षद वेद प्रकाश, पार्षद सुरिदर बावा, पार्षद गौरव विजन गिन्नी, पार्षद अमरीश कालिया, पार्षद गुरमीत नागपाल, विजय बाली, गुरदीप पुरी, संजीव दत्ता, चेयरमैन सतनाम सिंह सोनी, गुरदीप सिंह रसूलडा, प्रदीप मोदगिल, बेअंत सिंह जस्सी, विनोद दत्त, संजय घई, एडवोकेट परमजीत सिंह, तजिदर शर्मा, शमिदर सिंह मिटू, भान सिंह तुरमरी, सुरिदर सिंह बघोर, कर्म सिंह ललहेड़ी, बलविदर सिंह मानक माजरा, भलिदर सिंह भंडाल, पाली होल, बलजीत सिंह इकोलाहा, जितेंद्र जटाना, परमजीत नसराली, जसवीर सिंह रतनहेड़ी, डा. गुरमुख सिंह चाहल, राजपाल सिंह, सुदर्शन वर्मा पप्पी, श्याम सुंदर, अवतार कोटला ढक, हरचंद सिंह मलकपुर, एडवोकेट जगजीत सिंह औजला, संतराम सरहदी, दविदर कौड़ी, दविदर सिंह बाहोमाजरा, हैप्पी अलोड, एडवोकेट प्रदीप सिंह, भगवंत सिंह फैजगढ़ भी उपस्थित थे।