Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमित तिवारी जिला और अंकित शर्मा विधानसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 08 Dec 2019 05:00 AM (IST)

    यूथ कांग्रेस चुनावों में अपना भाग्य आजमा रहे युवा नेताओं की किस्मत का फैसला शनिवार को हो गया। शनिवार को हुई मतगणना के बाद अमित तिवारी जिला खन्ना यूथ ...और पढ़ें

    Hero Image
    अमित तिवारी जिला और अंकित शर्मा विधानसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष

    जागरण संवाददाता, खन्ना

    यूथ कांग्रेस चुनावों में अपना भाग्य आजमा रहे युवा नेताओं की किस्मत का फैसला शनिवार को हो गया। शनिवार को हुई मतगणना के बाद अमित तिवारी जिला खन्ना यूथ कांग्रेस के प्रधान बने। जबकि, विधानसभा इकाई के प्रधान पद का चुनाव अंकित शर्मा ने जीता। इसके अलावा अन्य पदों के विजेताओं का भी फैसला हो गया। इनमें उप प्रधान और महासचिव पद शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नतीजे आते ही विजेताओं के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। ढोल की थाप पर समर्थक झूमते दिखे। अमित तिवारी, अंकित शर्मा और अन्य विजेताओं को खुली गाड़ी में शहर में चक्कर लगवाया गया। इसके बाद सभी विजेता उम्मीदवार रेस्ट हाऊस में विधायक गुरकीरत सिंह कोटली से मिलने पहुंचे। कोटली ने उनका मुंह मीठा कराया। उनके साथ नगर कौंसिल प्रधान विकास मेहता, ब्लॉक समिति चेयरमैन सतनाम सिंह सोनी, ब्लाक कांग्रेस शहरी प्रधान जतिदर पाठक, ब्लॉक कांग्रेस देहाती प्रधान बेअंत सिंह जस्सी किशनगढ़, पार्षद जसवीर सिंह जस्सी कालीराव, तरूण लूंबा, कर्मजीत सिंह सिफती, राशिद खान, राजेश कुमार मेशी भी मौजूद रहे। किसे कितने वोट और कौन सा पद पुलिस जिला खन्ना

    नाम पद वोट

    अमित तिवारी (प्रधान) - 251

    नेहा कटारिया (वरिष्ठ उप प्रधान)- 109

    गुरमीत नागपाल (उप प्रधान) - 65

    हरदीप नीनू (उप प्रधान)- 29

    सतनाम चौधरी (उप प्रधान)- 19 जिला महासचिव

    आशीष गर्ग (महासचिव)- 168

    अमरीश कालिया (महासचिव)- 138

    अनमोल पुरी (महासचिव)- 112

    बलविदर भट्टी (महासचिव)- 50 खन्ना विधानसभा

    अंकित शर्मा (प्रधान)- 192

    सोनू सोफत (उप प्रधान)- 46

    हरकीरत औजला (महासचिव)- 44

    डेविड शर्मा (महासचिव)- 33

    प्रदीप रत्न (महासचिव) - 18

    राजकुमार (महासचिव)- 12

    समराला विधानसभा

    मनजिदर सिंह (प्रधान) - 88

    पायल विधानसभा

    गगनदीप सिंह (प्रधान)- 35