विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ludhiana Crime: दोस्त की हत्या का आरोपित पुलिसकर्मी को धक्का देकर भागा, 25 हजार लेकर भी कर दिया था मर्डर

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sat, 12 Nov 2022 10:34 PM (IST)

हत्यारोपित शत्रुघ्न कुमार केंद्रीय जेल में बंद था। दोपहर करीब 12 बजे पुलिसकर्मी उसे जांच के लिए तीसरी मंजिल पर ...और पढ़ें

शत्रुघ्न पर आरोप है कि उसने फिरोती लेने के बाद भी अगवा किए दोस्त की हत्या कर दी। सांकेतिक चित्र।
शत्रुघ्न पर आरोप है कि उसने फिरोती लेने के बाद भी अगवा किए दोस्त की हत्या कर दी। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवददाता, लुधियाना। सिविल अस्पताल में शनिवार को जांच के लिए लाया गया हत्या का आरोपित पुलिस कर्मचारी को धक्का देकर फरार हो गया। आरोपित इतनी तेजी से भागा कि उसके पीछे भागे पुलिसकर्मी भी उसे पकड़ नहीं पाए। उसकी पहचान माछीवाड़ा क्षेत्र के गांव इराक के शत्रुघ्न कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के जिला वैशाली के रायपुर का रहने वाला है। उस पर अपने दोस्त की हत्या का आरोप है।

हत्यारोपित केंद्रीय जेल में बंद था। उसे गुप्तांग में समस्या होने पर सिविल अस्पताल रेफर किया गया था। पुलिस जिला खन्ना की गार्द उसे और कुछ और विचाराधीन कैदियों को सिविल अस्पताल लेकर आई थी। दोपहर करीब 12 बजे पुलिसकर्मी शत्रुघ्न को जांच के लिए तीसरी मंजिल पर बने आपरेशन थिएटर में डाक्टर के पास पहुंचे थे।

पुलिसकर्मियों ने जैसे ही उसकी हथकड़ी खोली, वह धक्का देकर बाहर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह कुछ ही मिनट में अस्पताल के बाहर सड़क पर पहुंच गया। सिविल अस्पताल से भागते हुए की वीडियो सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।

सिविल अस्पताल की चौकी के इंचार्ज एएसआइ रजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपित को लेकर आई गार्द के पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

दोस्त को अगवा कर मांगी थी दस लाख की फिरौती

आरोपित शत्रुघ्न ने बीती तीन सितंबर को अपने साथी राकेश की मदद से अपने दोस्त नितेश को अगवा कर उसके परिवार से दस लाख रुपये फिरौती मांगी थी। नितेश को छोड़ने के लिए दस लाख के बाद पांच लाख रुपये मांगे थे और अंत में बात 50 हजार रुपये में खत्म हुई थी।

परिवार ने उसके बैंक खाते में 25 हजार रुपये जमा भी करवा दिए थे। उसके बाद भी उसने नितेश की हत्या कर दी थी। शत्रुघ्न और राकेश माछीवाड़ा के पास एक फैक्ट्री में काम करते थे। पुलिस ने शत्रुघ्न को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था।