Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    लुधियाना में घर से फैक्ट्री जा रहे वर्कर का मोबाइल फोन झपटा, तीन लोगों की तलाश में जुटी पुलिस

    By Pankaj DwivediEdited By:
    Updated: Tue, 01 Feb 2022 01:57 PM (IST)

    राकेश कुमार ने बताया कि 31 जनवरी को वो अपने कमरे से खाना खाने के बाद फैक्ट्री की और जा रहा था। जैसे ही वो न्यू माधो पुरी स्थित टावर के पास पहुंचा। उसी समय पीछे से मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने उसका रेडमी मोबाइल झपटा और फरार हो गए।

    Hero Image
    लुधियाना के न्यू माधाेपुरी इलाके में क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग हुई है। सांकेतिक चित्र।

    जासं, लुधियाना। न्यू माधाेपुरी इलाके में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने फैक्ट्री मजदूर का मोबाइल फोन झपट लिया। अब थाना दरेसी पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ राजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी पहचान गुरु नानक देव नगर निवासी आदित्य, कमलजाेत सिंह तथा रवि के रूप में हुई। पुलिस ने दौलत कालोनी निवासी राकेश कुमार की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने बयान में उसने बताया कि 31 जनवरी को वो अपने कमरे से खाना खाने के बाद फैक्ट्री की और जा रहा था। जैसे ही वो न्यू माधो पुरी स्थित टावर के पास पहुंचा। उसी समय पीछे से मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने उसका रेडमी मोबाइल फोन झपटा और फरार हो गए। राजिंदर सिंह ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से उनकी पहचान कर ली गई है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें - दड़ा सट्टा लगाते नगदी समेत 5 गिरफ्तार

    लुधियाना। पुलिस ने दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए सरकारी लाटरी की आड़ में दड़ा सट्टा लगा रहे 5 लाेगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 18560 रुपये की नगदी भी बरामद हुई। उनके खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। थाना मोती नगर पुलिस ने सरकारी लाटरी की आड़ में चीमा चौक पुल के नीचे दड़ा सट्टा लगा रहे 4 लाेगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 17960 रुपये की नगदी भी बरामद हुई।

    आरोपितों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि उनकी पहचान मोहल्ला फतेहगंज निवासी मोनू मग्गू, अमरपुरा निवासी अशोक टंडन, इंडस्ट्रियल एरिया निवासी विनोद कुमार, मुंडियां खुर्द निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई। पुलिस को रविवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित वहां सरेआम दड़ा सट्टा लगा रहा है। सूचना के आधार पर वहां दबिश देकर उन्हें काबू कर लिया।

    थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने काकोवाल रोड स्थित सब्जी मंडी इलाके में दबिश देकर एक व्यक्ति को 600 रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ रूप सिंह ने बताया कि उसकी पहचान हरचरण नगर की गली नंबर 2 निवासी विपन कुमार के रूप में हुई।