Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ludhiana: मार्केट में महिलाओं से छेड़छाड़, शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपित फरार, केस दर्ज

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 01 Mar 2023 02:37 PM (IST)

    मार्केट में खड़ी महिलाओं के साथ अश्लील छेड़छाड़ करने तथा धमकियां देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। महिला ने अपने बयान में बताया कि आरोपितों ने घटिया शब्दाबली का इस्तेमाल करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ की।

    Hero Image
    मार्केट में खड़ी महिलाओं से छेड़छाड़ कर धमकाया

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। मार्केट में खड़ी महिलाओं के साथ अश्लील छेड़छाड़ करने तथा धमकियां देने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

    महिला की शिकायत पर केस दर्ज

    एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि उनकी पहचान गुरु अर्जुन देव नगर की गली नंबर 4 निवासी चन्नजोत सिंह उर्फ पारस, सिमरनजीत सिंह उर्फ साहिल तथा जीता के रूप में हुई। पुलिस ने ताजपुर रोड निवासी महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ उक्त केस दर्ज किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटिया शब्दाबली का इस्तेमाल कर छेड़छाड़ की

    अपने बयान में उसने बताया कि 20 जनवरी को वो अपनी देवरानी के साथ एलआईजी फ्लैट्स स्थित सनी बेकरी के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान एक्टिवा स्कूटर व मोटरसाइकिल पर आए उक्त आरोपितों ने घटिया शब्दाबली का इस्तेमाल करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ की। उनके शोर मचाने पर जमा हुए लोगों को देख कर आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

    आरोपर -लापता किशोरी का पता नहीं लगा रही पुलिस

    संवाद सूत्र, लुधियाना: शहर के रामनगर की गली नंबर तीन में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी अगवा हो गई। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि इसकी पुलिस को दी गई थी। जमालपुर थाना पुलिस ने आपराधिक मामला तो दर्ज कर लिया मगर कोई कार्रवाई नहीं की। पारिवारिक सदस्यों का आरोप है कि उसे गायब करने में एक महिला का हाथ है। किशोरी की मां और भाई ने पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज करवाई है।

    मां ने वीडियो बनाकर लगाया आरोप

    किशोरी की मां मिथिलेश देवी ने एक वीडियो बनाकर आरोप लगाया कि इलाके में रहने वाली एक महिला ने उनकी बेटी को अगवा करवाया है। इसमें मुंडिया चौकी की पुलिस को इस बारे में पूरी जानकारी है। लेकिन वे लोग जानते हुए भी नजरअंदाज कर रहे हैं।

    जिस समय उनकी बेटी घर से ब्यूटी पार्लर की ओर गई थी। पीड़ित परिवार में युवती की मां मिथिलेश देवी और उनके भाई अभिषेक कुमार, सुंदर लाल, डा. आरके यादव ने पुलिस प्रशासन से मांग की है की बेटी को अगवा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।