विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ludhiana: लुधियाना के चचेरे भाई-बहन की कनाडा में सड़क हादसे में मौत, परीक्षा देने जाते समय कार का टायर फटने से हुआ हादसा

Published: Tue, 30 Jul 2024 07:25 AM (GMT+05:30)

कस्बा मलौद के एक परिवार पर कनाडा में कार हादसे में दो बच्चों की मौत होने पर दुखों का पहाड़ ...और पढ़ें

कनाडा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब के तीन छात्रों की मौत हो गई है।
कनाडा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब के तीन छात्रों की मौत हो गई है।

HighLights

  1. कनाडा में एक ही परिवार के तीन भारतीय छात्रों की मौत
  2. परिजनों ने शवों को लाने के लिए पंजाब सरकार से किया आग्रह
  3. 19 साल का नवजोत अप्रैल में गया था कनाडा

जागरण संवाददाता, खन्ना। कस्बा मलौद के एक परिवार पर कनाडा में कार हादसे में दो बच्चों की मौत होने पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों चचेरे भाई-बहन हैं। उनके साथ समाना की एक युवती की भी मौत हुई है। 19 वर्षीय नवजोत सिंह सोमल और उसकी चचेरी बहन 23 वर्षीय हरमनजोत कौर सोमल की मौत के बाद इलाके में मातम छा गया। घरवालों का रोकर बुरा हाल है।

नवजोत के पिता रंजीत सिंह ने बताया कि वे खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी भतीजी करीब पांच साल पहले कनाडा गई थी। इसी वर्ष 17 अप्रैल को बेटा नवजोत स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था। वे लोग मांट्रियाल में रहते थे। उन्हें जानकारी मिली है कि वहां दोनों एक अन्य युवती के साथ पेपर देने जा रहे थे। रास्ते में कार का टायर फटने से हादसा हुआ और इसमें तीनों की मौत हो गई, जिसकी सूचना परिवार को रविवार सुबह 10 बजे मिली। इसके बाद से वे लगातार कनाडा रहते अपने रिश्तेदारों व दोस्तों के संपर्क में हैं ताकि बच्चों के शव जल्द से जल्द भारत ला सकें।

शवों की स्वदेश वापसी को लेकर परिवार चिंतित

एडवोकेट बलजिंदर सिंह के नेतृत्व में गांव के निवासियों ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से परिवार की मदद के लिए आगे आने और शवों को भारत लाने की सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया है। परिवार इस बात को लेकर चिंतित है कि शव कब और कैसे भारत लाए जा सकेंगे। उधर, श्री फतेहगढ़ साहिब सीट से सांसद डॉ. अमर सिंह के अनुसार वे केंद्रीय विदेश मंत्री जयशंकर से संपर्क कर शवों को जल्द भारत लाने के प्रयास में लगे हैं।

हादसे में मरी पटियाला की युवती 23 वर्षीय रशमदीप कौर पुत्री मास्टर भुपिंदर सिंह के स्वजनों ने बताया कि उनकी बेटी करीब साढ़े तीन वर्ष पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी। उसकी शिक्षा पुरी हो चुकी थी। गत दिवस वह अपने दो अन्य साथियों हरमल सोमल और नवजोत सोमल निवासी गांव मलोद, जिला मालेरकोटला के साथ पीआर अप्लाई करने के लिए गई थी। इसके बाद वे सभी एक टैक्सी से लौट रहे थे।