आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राखी सावंत की गिरफ्तारी को पुलिस टीम गई मुंबई
लुधियाना की अदालत ने महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अभिनेत्री राखी सावंत का गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। राखी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रवाना हो गई है।
जेएनएन, लुधियाना। जिला अदालत ने महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिपपणी करने के मामले में अभिनेत्री राखी सावंत का गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। राखी की गिरफ्तारी के लिए लुधियाना पुलिस का दो-सदस्यीय दल मुंबई चला गया गया है।
आरोप है कि राखी सावंत ने पिछले वर्ष एक निजी टेलीविजन चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद वाल्मीकि समुदाय के लोग भड़क गए थे। उनका कहना था कि इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक लुधियाना पुलिस का दो-सदस्यीय दल गिरफ्तारी वारंट के साथ मुंबई रवाना हो गया है। बता दें, अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद राखी अदालत में पेश नहीं हो रही थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।