Ludhiana Coronavirus Update : लुधियाना में कोरोना का कहर जारी, 12 संक्रमितों ने तोड़ा दम; 381 पाजिटिव
Ludhiana Coronavirus Update लुधियाना में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी जिले में कोरोना संक्रमित 12 मरीजों की मौत हो गई। अब तक जिले में 34410 लोग कोरोना पाजिटिव आ चुके हैं। वहीं 1144 लोगों की मौत हो चुकी है।
लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Coronavirus लुधियाना में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी जिले में कोरोना संक्रमित 12 मरीजों की मौत हो गई। जिसमें से 8 मरीज लुधियाना से संबंधित रहे, जबकि चार मरीज दूसरे जिलों के रहे। जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों में राजगुरु नगर निवासी 88 वर्षीय महिला, बाबा नामदेव कालोनी निवासी 52 वर्षीय महिला, मिल्लरगंज निवासी 84 वर्षीय पुरूष, गांव सरीह निवासी 63 वर्षीय पुरूष, गांव लोहारा निवासी 34 वर्षीय महिला, माछीवाड़ा निवासी 73 वर्षीय महिला, गांव आलीवाल निवासी 64 वर्षीय महिला व प्रेम नगर निवासी 67 वर्षीय पुरूष शामिल रहा।
यह भी पढ़ें- तलाक के 5 साल बाद पति ने की दरिंदगी की हदें पार, अमृतसर से लुधियाना आकर महिला के साथ किया दुष्कर्म
इसके अलावा एक फरीदकोट, एक होशियारपुर, एक संगरूर व एक जालंधर के मरीज ने दम तोड़ा। वहीं दूसरी तरफ जिले में 381 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिसमें से 328 केस लुधियाना से संबंधित थे, जबकि 53 पाजिटिव केस दूसरे जिलों के थे। अब तक जिले में 34410 लोग कोरोना पाजिटिव आ चुके हैं। वहीं 1144 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 2937 हो गई है।
वहीं मंगलवार को भी जिले में 370 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी व संक्रमित दस मरीजों ने दम तोड़ा था। जिसमें से सात मरीज लुधियाना के रहने वाले रहे। कोरोना से दम तोड़ने वालों में गांव भगोड़ निवासी 65 वर्षीय महिला, खन्ना निवासी 54 वर्षीय पुरूष, दुगरीन निवासी 62 वर्षीय पुषष, जगराओं निवासी 61 वर्षीय पुरुष, माडल ग्राम निवासी 64 वर्षीय पुरुष, शिमलापुरी निवासी 70 वर्षीय महिला व 72 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में 1 अप्रैल से होंगे यह खास बदलाव, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें