विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तलाक के 5 साल बाद पति ने की दरिंदगी की हदें पार, अमृतसर से लुधियाना आकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

By Vipin KumarEdited By:
Published: Tue, 30 Mar 2021 01:51 PM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 10:02 AM (IST)

महिला ने बताया कि 15 दिसंबर 2000 में उसकी शादी रणजीत सिंह के साथ हुई थी। मगर दोनों के बीच ...और पढ़ें

पूर्व पति ने महिला के साथ मारपीट कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
पूर्व पति ने महिला के साथ मारपीट कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

लुधियाना, जेएनएन। तलाक के पांच साल बाद लुधियाना पहुंचे पहले पति ने महिला से मारपीट कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। मारपीट के दौरान महिला के गले में पहनी सोने की चेन और ब्रेस्लेट भी कहीं गुम हो गए। अब थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू की है। एएसआइ मनजिंदर कौर ने बताया कि आरोपित की पहचान अमृतसर के डेरा बाबा बकाला स्थित माता गंगा जी के पीछे रहने वाले रणजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने गिल रोड के रणजीत नगर निवासी 41 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में नाबालिग लड़की से दो बच्चों के पिता ने कई बार किया दुष्कर्म, रसोई घर का नजारा देख उड़ गए मां के होश

मनमुटाव के बाद 2016 में हाे गया था तलाक

बयान में महिला ने बताया कि 15 दिसंबर 2000 में उसकी शादी रणजीत सिंह के साथ हुई थी। मगर दोनों के बीच मनमुटाव पैदा होने के कारण 2016 में उनका तलाक हो गया। रविवार वह घर में मौजूद थी। इसी दौरान आरोपित वहां आया और मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही उसकी मर्जी के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने कहा कि घटना के बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। महिला का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया। आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए एक पुलिस की तरफ से एक टीम को डेरा बाबा बकाला भेजा गया है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गाैरतलब है कि शहर में महिलाओं व नाबालिग लड़कियाें के साथ अपराध की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें-लव मैरिज का दर्दनाक अंत, शराब के नशे में पत्नी का गला घोंट किया कत्ल; वारदात के बाद बच्चे को लेकर फरार

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें