विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव मैरिज का दर्दनाक अंत, शराब के नशे में पत्नी का गला घोंट किया कत्ल; वारदात के बाद बच्चे को लेकर फरार

By Vikas KumarEdited By:
Published: Tue, 30 Mar 2021 06:48 AM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 10:17 AM (IST)

लुधियाने के हैबोवाल मे एक पति ने झगड़े के बाद पत्नी की हत्या कर दी। पति शराब पीने का आदी ...और पढ़ें

लुधियाना के हैबोवाल में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी।
लुधियाना के हैबोवाल में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

लुधियाना, जेएनएन। एक और प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हाे गया  है। लक्ष्मी ने जिस युवक से घरवालाें की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी उसी ने जिंदगी खत्म कर दी। हैबोवाल के सिविल सिटी स्थित दुर्गा माता मंदिर वाली गली में हाेली वाले दिन पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही थाना हैबोवाल पुलिस और अंतर्गत जगतपुरी चौकी इंचार्ज इकबाल सिंह टीम समेत घटनास्थल पर पहुंच गए। आराेपित की पहचान हरीश चंद्र निवासी गांव सतारा, जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

दाे साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

मृतक महिला की पहचान 22 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में है। मृतका की दो वर्ष पहले आरोपित के साथ लव मैरिज हुई थी। उनका एक वर्ष का बेटा भी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पति बेटे को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस वारदात की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में नाबालिग लड़की से दो बच्चों के पिता ने कई बार किया दुष्कर्म, रसोई घर का नजारा देख उड़ गए मां के होश

उत्तर प्रदेश के उन्नाव का रहने वाला है आराेपित

आरोपित एक फैक्ट्री में काम करता है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव का रहने वाला हैं। आरोपित शराब का सेवन करने का आदी था। जिसका पहले भी अपनी पत्नी के साथ अकसर झगड़ा रहता था। दो वर्ष पहले ही आरोपित ने मृतका के साथ शादी की थी। जिसके बाद अकसर दोनो में झगड़ा रहता था। कई बार मोहल्ला निवासियों ने दोनों के बीच सुलह करवाई थी। आरोपित का सोमवार को भी किसी बात को लेकर अपनी पत्नि से झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुस्से में उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और आरोपित की तलाश में छापेमारी जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें